मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को मुख्यमंत्री निवास पर वीसी के माध्यम से जयपुर संभाग के विकास कार्यों एवं बजट घोषणाओं की समीक्षा कर रहे थे। सीएम भजनलाल ने निर्देश दिए कि आने वाले गर्मी के मौसम में आमजन को पेयजल, बिजली सहित अन्य मामलों में किसी भी तरह की परेशानी नहीं हो, इसके लिए सभी जिला कलक्टर कंटीन्जेंसी प्लान की तैयारी रखें।