
यह परीक्षा राजस्थान में विभिन्न सरकारी पदों पर भर्ती का मुख्य रास्ता है, इसलिए अगर आपने अभी तक आवेदन नहीं किया है, तो जल्द से जल्द कर लें। अब तक 12 लाख से अधिक आवेदकों ने अपना आवेदन दर्ज करा लिया है, और संभावना है कि यह संख्या 15 लाख को भी पार कर सकती है।
क्यों है यह परीक्षा महत्वपूर्ण?
समान पात्रता परीक्षा (CET) के माध्यम से सीनियर सेकंडरी स्तर पर विभिन्न सरकारी नौकरियों के लिए आपकी पात्रता सुनिश्चित की जाती है। यदि आप इस परीक्षा में सफल होते हैं, तो आपके पास सरकारी विभागों में नियुक्ति का सीधा अवसर हो सकता है।
जल्द करें आवेदन, चूक गए तो पछताएंगे!
बोर्ड सचिव डॉ. बी.सी. बधाल ने साफ कर दिया है कि अंतिम तिथि के बाद किसी भी अभ्यर्थी का आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। इसलिए, अंतिम समय का इंतजार न करें और जल्द से जल्द अपनी जगह सुनिश्चित करें।
यह भी पढ़ें :
Updated on:
29 Sept 2024 12:40 pm
Published on:
29 Sept 2024 12:40 pm
