ग्रेटर निगम उपायुक्त लक्ष्मीकांत कटारा ने कहा कि रात में कोचिंग संस्थान का ताला बंद मिला। सीवरेज और स्वास्थ्य शाखा की टीम ने बिल्डिंग के चारों ओर निरीक्षण किया। शुरुआती जांच में कुछ भी संदिग्ध नहीं पाया गया है। आज कोचिंग के अंदर से टीम जांच करेगी। पुलिस के अनुसार, कक्षा संचालित हो रही थी, तब अचानक छात्रों को एक अजीब सी गंध आई, जिसके बाद उनकी खांसी शुरू हो गई। हालांकि, सच्चाई क्या है इसकी जांच आज निगम की कमेटी करेगी।