31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Jaipur Poster Controversy : पहलगाम हमले के विरोध में आज होगा शांतिपूर्ण स्वैच्छिक जयपुर बंद! कुछ संगठनों ने किया आह्वान

Jaipur Poster Controversy : जौहरी बाजार स्थित जामा मस्जिद में शुक्रवार देर रात पोस्टर लगाने को लेकर हुए विवाद के बाद आज कुछ संगठनों ने पहलगाम हमले के विरोध में स्वैच्छिक शांतिपूर्ण जयपुर बंद का आह्वान किया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 27 Apr 2025, 7:12 AM IST

Jaipur Poster Controversy Pahalgam Attack Protest Today Peaceful Voluntary Jaipur Bandh Some Organizations Called for it

Jaipur Poster Controversy : जौहरी बाजार स्थित जामा मस्जिद में शुक्रवार देर रात पोस्टर लगाने को लेकर हुए विवाद के बाद आज कुछ संगठनों ने स्वैच्छिक शांतिपूर्ण जयपुर बंद का आह्वान किया है। शनिवार को परकोटे में सुबह से शाम तक शांति रही। शाम करीब 6 बजे मस्जिद के बाहर नारेबाजी कर रहे लोगों को पुलिस ने हटाना शुरू किया तो भगदड़ मच गई। इस दौरान भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को हल्का लाठीचार्ज करना पड़ा। अचानक हुए इस घटनाक्रम से बाजार और गलियों में अफरातफरी का माहौल हो गया और कुछ ही देर में बाजार बंद हो गए। पुलिस ने जल्द ही हालात नियंत्रित कर लिए।

विधायक बालमुकुंदाचार्य ने जारी किया वीडियो

इससे पहले सुबह विधायक बालमुकुंदाचार्य ने वीडियो जारी कर कहा कि उन्होंने मंदिर, मस्जिद सभी जगह पोस्टर चस्पा किए थे। मंदिरों के बाहर पोस्टर लगाने से किसी की भावनाएं आहत नहीं हुई। उन्होंने कहा कि भारत संवैधानिक देश है। ऐसे में मस्जिद के बाहर लगाने से किसी की धार्मिक भावनाएं आहत हुई है तो वे माफी मांगते हैं।

भाजपा प्रदेश नेतृत्व ने जताई नाराजगी

वहीं पूरे मामले में भाजपा प्रदेश नेतृत्व ने नाराजगी जताई है। प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि उन्होंने विधायक बालमुकुंदाचार्य से बात की और सख्त निर्देश दिए हैं कि वे आगे से ऐसा न करें। इस बीच कुछ संगठनों ने पहलगाम हमले के विरोध में रविवार को शांतिपूर्ण स्वैच्छिक जयपुर बंद का आह्वान किया है।

यह भी पढ़ें :खुशखबर, राजस्थान को सिंधु नदी का पानी मिलने की उम्मीद जगी, चर्चाएं हुई तेज

पहलगाम हमले और एफआइआर का विरोध

पहलगाम हमले के विरोध में सर्वसमाज की ओर से सोशल नेटवर्क के जरिए रविवार को शांतिपूर्ण जयपुर बंद का आह्वान किया है। पोस्ट में पहलगाम में हुए नरसंहार और पाकिस्तान मुर्दाबाद के पोस्टर पर एफआईआर दर्ज करने के विरोध का जिक्र किया गया है। फाइट फॉर राइट के अध्यक्ष सुनील उदेइया और अध्यक्ष अनिल चतुर्वेदी ने बताया कि यह बंद स्वैच्छिक होगा।

यह भी पढ़ें :Jaipur Poster Controversy: ‘यहां रहना है तो शांति से रहें’, जामा मस्जिद के बाहर बवाल मचने पर बोलीं जयपुर सांसद

पोस्टर लगाने का जारी किया वीडियो

जामा मस्जिद कमेटी की ओर से दोपहर करीब 3.30 बजे आयोजित प्रेस वार्ता में विधायक बालमुकंदाचार्य और उनके समर्थकों की ओर से मस्जिद के गेट पर पोस्टर लगाने का वीडियो जारी किया गया। मस्जिद कमेटी, मुस्लिम संगठनों के पदाधिकारियों सहित विधायक रफीक खान, अमीन कागजी भी शामिल हुए। जिसमें कहा गया कि जयपुर की गंगा-जमुनी तहजीब को खराब करने की कोशिश की गई है।

यह भी पढ़ें :Food Security Scheme : राजस्थान में गिवअप अभियान पर नया अपडेट, खाद्य विभाग के अफसर कर रहे खेल, राशन डीलर्स हुए परेशान