
जयपुर. पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में किए गए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता ने पूरे देश को देशभक्ति से भर दिया है। दूसरी तरफ इसे लेकर सियासी गलियारों में आरोप-प्रत्यारोप जारी है। इस बीच सोशल मीडिया पर यह खबर वायरल हो रही है कि मोदी 3.0 की वर्षगांठ पर बीजेपी बड़ा अभियान चलाएगी। 9 जून से एक माह तक चलने वाले इस अभियान में बीजेपी नेता देशभर में घर-घर जाकर महिलाओं को सिंदूर भेंट करेंगे। इसको लेकर विपक्ष और ट्रोलर्स की तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। वहीं, बीजेपी ने सोशल मीडिया पर वायरल हो रही ‘घर-घर सिंदूर पहुंचाने’ की खबर को झूठा करार दिया है।
पीआईबी फैक्ट चैक ने बताया फेक
इस खबर को, प्रेस इन्फॉर्मेशन ब्यूरो (पीआईबी) ने इसे फर्जी बताया। पीआईबी ने एक्स पर इस खबर का स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए लिखा, "कुछ सोशल मीडिया पोस्ट और मीडिया रिपोर्ट मोदी 3.0 की वर्षगांठ मनाने के लिए तरह-तरह के दावे कर रहे हैं। लेकिन इन दावों में कोई सच्चाई नहीं है। इस तरह की भ्रमित करने वाली खबरों पर लोगों को यकीन करने की कोई जरूरत नहीं है। सटीक जानकारी के लिए केवल आधिकारिक स्रोतों पर ही भरोसा करें।" ‘घर-घर सिंदूर बांटने की कोई योजना ही नहीं’ है। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने इसे विपक्ष की ओछी हरकत बताते हुए एक्स पर लिखा- भाजपा और डबल इंजन सरकार की घर-घर सिंदूर बांटने की कोई योजना ही नहीं है। फिर भी कांग्रेस और विपक्ष दुष्प्रचार कर रहा है। विपक्ष ओछी हरकत से बाज आए।
कोई योजना नहीं है
हम तो सिर्फ सिंदूर यात्रा निकाल रहे हैं। सिंदूर बांटने की बीजेपी की कोई योजना नहीं है। विपक्षी लोग गलत प्रचार कर रहे हैं।
मदन राठौड़, प्रदेशाध्यक्ष, भाजपा
बैकफुट पर आई भाजपा
भाजपा पहले तो सिंदूर बांटने की बात कह रही थी, लेकिन जब विरोध हुआ तो बैकफुट पर आ गई।
गोविंद सिंह डोटासरा, प्रदेशाध्यक्ष, कांग्रेस
Updated on:
01 Jun 2025 01:16 pm
Published on:
01 Jun 2025 12:40 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
