10 अप्रैल 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का पहला राजस्थान दौरा, दो दिवसीय दौरे में ये रहेगा कार्यक्रम!

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का पहला राजस्थान दौरा, दो दिवसीय दौरे में ये रहेगा कार्यक्रम!  

2 min read
Google source verification

जयपुर

image

rohit sharma

May 06, 2018

ram nath kovind

president ramnath kovind

जयपुर

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद राजस्थान के जयपुर दौरे पर आ रहे हैं। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का जयपुर दौरा 13 मई और 14 मई को है। राष्ट्रपति कोविंद पहले जयपुर से विराटनगर के बालाश्रम में जाएंगे। कोविंद के राष्ट्रपति बनने के बाद यह कोविंद का राजस्थान का पहला दौरा है। कोविंद राज्यपाल कल्याण सिंह से भी मिलेंगे।

राष्ट्रपति के जयपुर आने बाद शायद प्रदेशाध्यक्ष के नाम पर ही कुछ चर्चा भी चल सकती है। एक पखवाड़ा गुजर गया लेकिन अभी तक राजस्थान में प्रदेशाध्यक्ष के नाम पर सहमति नहीं बनी है। ऐसा पहली बार हुआ है जब प्रदेश में इतने लंबे समय के लिए प्रदेशाध्यक्ष की कुर्सी खाली पड़ी है। हमेशा राजस्थान में जब भी प्रदेशाध्यक्ष बदला जाता था तो तुरंत नए नाम की घोषणा कर दी जाती थी। लेकिन इस बार सबसे ज्यादा समय के लिए प्रदेशाध्यक्ष का पद खाली रहा है। प्रदेश मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने बीजेपी पार्टी अध्यक्ष अमित शाह से भी प्रदेशाध्यक्ष के नाम को लेकर चर्चा की थी लेकिन सहमति नहीं बन पाई। कयास लगाए जा सकते हैं की शायद राष्ट्रपति कोविद के राजस्थान दौरे के बाद ही नया प्रदेशाध्यक्ष के नाम की घोषणा हो जाए।



ये रहेगा राष्ट्रपति कोविंद के राजस्थान दौरे के शेडयूल

- राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद 13 मई को जयपुर से सड़क मार्ग होते हुए विराटनगर के बालाश्रम में जाएंगे।

- कोविंद रात को राजभवन में राजस्थान के राज्यपाल कल्याण सिंह से मुलाकात करेंगे।

- राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद राज्यपाल कल्याण सिंह के साथ राजभवन में ही रात्रि भोजन करेंगे और यहीं रात्रि विश्राम करेंगे।

- 14 मई को कोविंद हैलीकॉप्टर से अजमेर पहुंचेंगे, वहां वे अजमेर दरगाह जाएंगे।

- अजमेर से वे सीधे दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।

आपको बता दें की अभी राष्ट्रपति भवन से इस दौरे का कोई आधिकारिक योजना नहीं दी है। लेकिन अगले एक दो दिन में इस दौरे की प्लानिंग बता दी जाएगी।


राष्ट्रपति से पहले क्या थे रामनाथ कोविंद

- रामनाथ कोविंद बिहार के राज्यपाल रहे हुए हैं और वर्तमान में भारत के राष्ट्रपति है।

- रामनाथ कोविंद उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले के रहने वाले हैं।

- कोविंद ने वकालत की उपाधि लेने के बाद दिल्ली हाईकोर्ट से वकालत शुरू की।

- 1977 से 1979 इन्हें दिल्ली हाईकोर्ट में केंद्र सरकार का वकील बनाया गया।

- अनुसूचित जाति से होने के नाते इन्हें बीजेपी दलित मोर्चा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया।

- ये अखिल भारतीय कोली समाज के अध्यक्ष भी रह चुके हैं।

- 1991 में वकालत के साथ ये भारतीय जनता पार्टी से जुड़े।

- राजनीति में आने के चार साल बाद ही 1994 में इन्हें राज्यसभा का सदस्य निर्वाचित किया गया।

- कोविंद लगातार 12 वर्ष तक राज्यसभा के सदस्य रहे।

- कोविंद भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता भी रहे हैं।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग