22 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजस्थान विधानसभा से 6 कांग्रेस विधायकों का निलंबन, प्रेम चंद बैरवा का बड़ा बयान

Rajasthan News : राजस्थान विधानसभा में 6 कांग्रेस विधायकों के निलंबन पर राजस्थान के उपमुख्यमंत्री प्रेम चंद बैरवा ने कहा, जिस तरह से संसदीय परंपराओं का उन्होंने उल्लंघन किया है ये गलत था।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 22 Feb 2025, 12:56 PM IST

Rajasthan Assembly 6 Congress MLAs Suspension Prem Chand Bairwa Big Statement

Rajasthan News : भाजपा के एक नेता की तरफ से ‘दादी’ का संबोधन करने पर राजस्थान विधानसभा में विपक्षा नाराज हो गया। जिसके बाद सदन में हंगामा हुआ। इसके बाद 6 कांग्रेस विधायकों को राजस्थान विधानसभा के शेष बजट सत्र के लिए निलम्बित कर दिया। इस पर राजस्थान के उपमुख्यमंत्री प्रेम चंद बैरवा ने कहा, जिस तरह से संसदीय परंपराओं का उन्होंने उल्लंघन किया है ये गलत था। दादी शब्द अपमानजनक नहीं था फिर भी अध्यक्ष जी ने कहा कि इसे हम निकलवा देंगे लेकिन उसके बाद भी उन्होनें हंगामा किया। तो ये होना तय था।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं को ऐसा नहीं करना चाहिए था

पत्रकारों ने जब प्रेम चंद बैरवा से कहा कांग्रेस के नेता का कहना है कि हमारे कार्यकाल में भी भाजपा के नेता ऐसा करते थे। पर ऐसी कार्रवाई हम नहीं करते थे। इस पर राजस्थान के डिप्टी सीएम प्रेम चंद बैरवा ने कहा कांग्रेस ने जो किया वह निंदनीय है। यह संज्ञान में रहे हम डायस के उपर कभी नहीं जाते थे। हमारे तो प्रतिपक्ष के नेता सीट ही नहीं छोड़ते थे। सब मर्यादा में रहते थे। कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं को ऐसा नहीं करना चाहिए था।

ऐसे हुआ राजस्थान विधानसभा में हंगामा

राजस्थान विधानसभा में प्रश्नकाल के दौरान सामाजिक न्याय एव अधिकारिता मंत्री अविनाश गहलोत की पूर्व प्रधानमंत्री इन्दिरा गांधी पर की गई टिप्पणी को लेकर शुक्रवार को जोरदार हंगामा हुआ। अविनाश गहलोत ने एक प्रश्न के जवाब के दौरान इंदिरा गांधी का नाम लेते हुए उन्हें कांग्रेस की ‘दादी’ का संबोधन दे दिया। इससे विपक्ष भड़क गया। कांग्रेस के गोविन्द सिंह डोटासरा सहित अन्य सदस्य नारेबाजी करते हुए डायस पर चढ़ गए और अध्यक्ष के सामने हाथ लहराए। इससे खफा विधानसभा अध्यक्ष देवनानी के संकेत पर मार्शल ने विधायकों को अध्यक्ष के सामने से वेल की तरफ किया। इस घटनाक्रम से माहौल गरमा गया और सत्तापक्ष भी वेल में आ गया। दोनों तरफ से नारेबाजी के चलते सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी।

यह भी पढ़ें :Weather Update : राजस्थान के इन 2 जिलों में आज चलेगी 30-40 KMPH की रफ्तार से अंधड़, होगी बारिश

कांग्रेस के छह विधायकों को शेष बजट सत्र के लिए किया निलम्बित

11 बजकर 34 मिनट से कार्यवाही शाम 4 बजे तक बार-बार स्थगित होती रही। 4 बजे सदन शुरू हुआ। इस दौरान सत्तापक्ष की ओर से लाए गए प्रस्ताव के बाद कांग्रेस विधायक गोविन्द सिंह डोटासरा, अमीन कागजी, जाकिर हुसैन गैसावत, संजय कुमार, हाकम अली, रामकेश मीणा को शेष बजट सत्र के लिए निलम्बित कर दिया।

यह भी पढ़ें :जयपुर में लगेंगे 2 लाख घरों में स्मार्ट मीटर, शनिवार-रविवार को खुलेंगे बिजली कार्यालय

यह भी पढ़ें :Rajasthan Budget 2025 : राजस्थान में 150 यूनिट तक बिजली मिलेगी फ्री, सरकार ने लगाई कंडीशन, उठे कई जरूरी सवाल, जानें