
Rajasthan Assembly : खुशखबर। राजस्थान विधानसभा में महिला विधायकों की संख्या बढ़ गई है। उपचुनाव के बाद राज्य विधानसभा में बैठने वाली महिला विधायकों की संख्या बढ़ गई है। अब सदन के अंदर दस फीसदी से ज्यादा महिला विधायक हो गई हैं। 16वीं विधानसभा में उपचुनाव से पहले 20 महिला विधायक थीं। उपचुनाव परिणाम आने के बाद संख्या बढ़कर 21 हो गई हैं। सलूम्बर सीट पर महिला विधायक चुने जाने से संख्या में बढ़ोतरी हुई है। प्रदेश में कुल 200 विधायक चुन कर आते हैं। सबसे ज्यादा महिला विधायक भाजपा की हैं। भाजपा से अब दस महिला विधायक हो गई हैं। कांग्रेस की महिला विधायकों की संख्या 9 हैं। दो विधायक निर्दलीय चुनकर आई हैं। 21 में से 9 महिलाएं पहली बार विधायक बनी हैं। चुनाव 2023 में राजस्थान में कांग्रेस ने 28, भाजपा ने 20 और आप ने 19 महिला उम्मीदवारों को मैदान में उतारा था। वैसे देखा जाए तो चुनाव 2018 में गठित हुई विधानसभा में महिलाओं की संख्या 24 थी।
विद्याधर नगर - दीया कुमारी
अजमेर दक्षिण - अनिता भदेल
जायल - मंजू बाघमार
सोजत - शोभा चौहान
राजसमंद - दीप्ति किरण माहेश्वरी
लाडपुरा - कल्पना देवी
झालरापाटन - वसुंधरा राजे
बीकानेर पूर्व - सिद्धि कुमारी
कामां - नौक्षम चौधरी
सलूम्बर - शांता देवी मीना (अब उपचुनाव में एक महिला विधायक जीती)
अनूपगढ़ - शिमला देवी
नोखा - सुशीला डूडी
मंडावा - रीटा चौधरी
चौमूं - शिखा मील बराला
धौलपुर - शोभारानी कुशवाह
हिंडौन - अनिता जाटव (
बामनवास - इंद्रा
भोपालगढ़ - गीता बरवार
कुशलगढ़ - रमिला खड़िया
बयाना - रितु बनावत
बाड़मेर - प्रियंका चौधरी
राजस्थान विधानसभा चुनाव 2018 में भाजपा ने 23, कांग्रेस ने 27 महिला प्रत्याशियों को मैदान में उतारा था। कांग्रेस की 12, भाजपा की 10, आरएलपी की 1 उम्मीदवार और एक स्वतंत्र महिला उम्मीदवार ने अपनी जीत का परचम लहराया था।
Updated on:
25 Nov 2024 12:00 pm
Published on:
25 Nov 2024 12:00 pm
