30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जयपुर में LPG सिलेंडर के लिए चल रही है 3 दिन की वेटिंग, उपभोक्ता परेशान

Rajasthan Weather : राजस्थान के जयपुर में सिलेंडर के लिए चल रही है 3 दिन की वेटिंग। जानें क्यों आ रही है यह दिक्कत।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 16 Jan 2025, 11:19 AM IST

Rajasthan Jaipur 3 Days Waiting for LPG Cylinder Consumers Upset

Rajasthan Weather : राजस्थान में बदले मौसम में धुंध और कोहरे की मार एलपीजी सिलेंडर की डिलीवरी पर भी देखी जा रही है। शहर में स्थिति ऐसी है कि बुकिंग के बाद सिलेंडर के लिए तीन दिन की वेटिंग चल रही है। एलपीजी वितरक इसका कारण मांग में 15 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी और धुंध-कोहरे के कारण एलपीजी परिवहन में दिक्कत होना बता रहे हैं। शहर में उपभोक्ताओं को सिलेंडर के लिए तीन दिन का इंतजार करना पड़ रहा है। एलपीजी वितरकों के अनुसार कोहरे और धुंध के कारण डिपो से ट्रक सुबह 10 बजे की जगह दोपहर एक बजे तक शहर में पहुंच पा रहे हैं।

सर्दी में 15 प्रतिशत तक बढ़ा एलपीजी का उपयोग

एलपीजी वितरकों का कहना है कि एलपीजी की किल्लत का एक बड़ा कारण सर्दी में एलपीजी के उपभोग में 15 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी भी है। मांग बढ़ने से बैकलॉग भी लगातार बढ़ रहा है और तीन दिन पहले की बुकिंग क्लीयर होने के बाद ही नई बुकिंग को आगे बढ़ाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें :राजस्थान में बजरी का आया नया व सस्ता विकल्प, खान एवं भूविज्ञान विभाग ने उठाया बड़ा कदम

जयपुर शहर में 10 लाख से ज्यादा उपभोक्ता

जयपुर शहर में तीनों एलपीजी कंपनियों के 10 लाख से ज्यादा उपभोक्ता हैं। तीनों ही कंपनियों के उपभोक्ताओं को बुकिंग के बाद सिलेंडर के लिए इंतजार करना पड़ रहा है। यही स्थिति ग्रामीण क्षेत्रों में भी है और वहां उपभोक्ता वितरकों से बुकिंग के बाद सिलेंडर नहीं पहुंचने का कारण पूछ रहे हैं।

यह भी पढ़ें :बांसवाड़ा के भूंगड़ा में सुनाया देश-दुनिया का भविष्यफल, फिर आ सकती है महामारी!

यह भी पढ़ें :राजस्थान में पशुपालकों को बड़ी राहत, मंगला पशु बीमा योजना के आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाई

मौसम साफ होने पर खत्म हो जाएगी वेटिंग

धुंध और कोहरे के कारण एलपीजी परिवहन प्रभावित होने और सर्दी में 15 प्रतिशत तक मांग बढ़ने के कारण वेटिंग की स्थिति आई है। आगामी एक सप्ताह में मौसम साफ होने पर एलपीजी सिलेंडर की वेटिंग पूरी तरह खत्म हो जाएगी।
दीपक सिंह गहलोत, अध्यक्ष, एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर्स ऑफ राजस्थान

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग