गौरतलब है कि बीसलपुर डेम से जयपुर, अजमेर और टोंक जिलों को सालभर पीने का पानी मिलता है। डेम निर्माण के बाद इस बार सातवीं बार छलका है पिछले अगस्त माह तक डेम में पानी की आवक में उतार चढ़ाव रहा लेकिन सितंबर माह की शुरूआत में मानसून की बंपर बारिश ने डेम में पानी की आवक में अप्रत्याशित वृद्धि की और डेम 6 सितंबर को छलक उठा। डेम के छलकते ही बनास नदी के आस पास बसे किसानों के चेहरे खिल उठे वहीं जयपुर, अजमेर और टोंक जिले के बाशिंदों को सालभर पीने के पानी की चिंता से भी बड़ी राहत मिली।