5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Weather Update : मौसम विभाग का Prediction, जानें 14-15-16 जनवरी को राजस्थान का कैसा रहेगा मौसम

Weather Update : मौसम विभाग का Prediction है कि मकर संक्राति पर राजस्थान में एक और नया पश्चिमी विक्षोभ आएगा। जानें 14-15-16 जनवरी को कैसा रहेगा मौसम
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 13 Jan 2025, 6:40 PM IST

Weather Update Meteorological Department Prediction know How Rajasthan Weather on 14-15-16 January

Weather Update : राजस्थान में मौसम बदलाव का सिलसिला चल रहा है। अभी हुई बारिश ने प्रदेश में ठिठुरन बढ़ा दी है। मौसम विभाग का Prediction है कि मकर संक्राति पर राजस्थान में एक और नया पश्चिमी विक्षोभ आएगा। 14-15-16 जनवरी को राजस्थान का कैसा मौसम रहेगा? मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के असर से 14 और 15 जनवरी को बीकानेर जयपुर, भरतपुर, अजमेर, कोटा संभाग के जिलों में बारिश और ओलावृष्टि के आसार हैं। मौसम केन्द्र ने अलवर, भरतपुर, दौसा, धौलपुर, जयपुर, झुझुनूं, सीकर, बीकानेर, हनुमानगगढ़, चूरू, नागौर में ओले गिरने की चेतावनी जारी की है। 16 जनवरी को भी मौसम कुछ इस तरह रहने की संभावना है।

सिरोही में 4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया तापमान

मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, बीते 24 घंटें में पूर्वी राजस्थान में हल्की बूंदाबांदी दर्ज की गई। वहीं पश्चिमी राजस्थान में मौसम शुष्क रहा। राज्य में कहीं-कहीं पर माध्यम से घना कोहरा दर्ज किया गया। राजस्थान में कहीं-कहीं पर शीत दिन से अति शीत दिन भी दर्ज किया गया। प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान पाली में 28 डिग्री सेल्सियस निम्नतम न्यूनतम तापमान सिरोही में 4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

यह भी पढ़ें :Rajasthan News : प्रतिनियुक्ति पर लगे शिक्षकों के लिए बड़ा अपडेट, विभाग ने जारी किया नया आदेश

जयपुर में सोमवार को मौसम था ठंडा

मौसम विज्ञानियों के अनुसार जयपुर में आज मौसम बेहद ठंड था। सुबह कोहरा छाया हुआ था। 8 बजे के बाद सूरज देवता और कोहरे में आंख मिचौली चलने लगी है। धीरे-धीरे कोहरा छंट गया। करीब 10.30 बजे से आसमान से सूरज की हल्की तापिश आने लगी। बीच बीच में कभी कभी बादल भी आकर चले गए। शाम को हल्की हवा चलने लगी है। संभावना है कि देर रात ठंड और कोहरा दोनों ही बढ़ सकता है। वैसे शाम 6.15 बजे पर जयपुर का तापमान करीब 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विज्ञानियों के अनुसार सोमवार को जयपुर का अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

यह भी पढ़ें :राजस्थान में कुदरत का करिश्मा, पहले ही प्रसव में महिला ने दिया चार बच्चों को जन्म

यह भी पढ़ें :राजस्थान में पंचायतीराज संस्थाओं के पुनर्गठन की कवायद, विभाग ने जारी किए दिशा-निर्देश

यह भी पढ़ें :भारत आदिवासी पार्टी के लिए बड़ी खुशखबरी, राजकुमार रोत ने दी सबको बधाई