5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Weather Update : राजस्थान के 3 संभाग में आज होगी बारिश, जानें 21-22-23-24 मार्च को कैसा रहेगा मौसम?

Weather Prediction : मौसम विभाग का Prediction है कि आज गुरुवार 20 मार्च को राजस्थान के तीन संभाग में मौसम बदल जाएगा। जानें 21-22-23-24 मार्च को मौसम कैसा रहेगा?
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 20 Mar 2025, 12:28 PM IST

Weather Update Meteorological Department Prediction Rajasthan 3 Divisions Rain Today 21-22-23-24 March Know What Weather

प्रतीकात्मक फोटो

Weather Prediction : राजस्थान में बुधवार देर रात मौसम बदल गया। प्रदेश में एक हल्का वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक्टिव हुआ है। मौसम विभाग का Prediction है कि आज गुरुवार 20 मार्च को राजस्थान के तीन संभाग में मौसम बदल जाएगा। इन तीन संभाग बीकानेर, जयपुर व भरतपुर में कहीं कहीं बादल छाने और हल्की बारिश की संभावना है। साथ ही 30-40 KMPH की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के आसार नजर आ रहे हैं। मौसम विभाग का नया Prediction है कि 21 मार्च को जयपुर, भरतपुर संभाग में कहीं-कहीं मेघगर्जन हल्की बारिश होने की संभावना है। वहीं शेष भागों में आगामी 4-5 दिन मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना है।

बाड़मेर में रहा सबसे अधिक व सीकर में रहा सबसे कम तापमान

मौसम विभाग के बीते 24 घंटे के आंकड़ों के अनुसार राज्य में मौसम शुष्क रहा है। राजस्थान में सर्वाधिक अधिकतम तापमान बाड़मेर में 37.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं प्रदेश में निम्नतम न्यूनतम तापमान सीकर में 11.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आज 08.30 IST पर दर्ज प्रेक्षण के अनुसार प्रदेश के अधिकांश भागों में हवा में आर्द्रता की औसत मात्रा 10 से 74 प्रतिशत के मध्य दर्ज की गई है।

जयपुर का आज का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना

जयपुर का मौसम तेजी से बदल रहा है। गुरुवार सुबह ठंडी हवाओं की वजह से जयपुर के तापमान में गिरावट देखी गई। जयपुर में गुरुवार का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। दोपहर 12 बजे जयपुर का तापमान 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विज्ञानियों के अनुसार 21 मार्च व 22 मार्च दोनों दिन जयपुर के आसमान पर बदल छाए रहेंगे। मौसम में कोई लोकल परिवर्तन दिखा तो कहीं कहीं बूंदाबांदी हो सकती है।

यह भी पढ़ें :Good News : 1 अप्रैल से बढ़ेगा राजस्थान में राशन डीलर्स का कमीशन, आदेश जारी

यह भी पढ़ें :Rajasthan News : बिट्स पिलानी में बड़ा बदलाव, नए पाठ्यक्रमों की घोषणा, अब छात्रों को मिल सकेगी दोहरी डिग्री

यह भी पढ़ें :बीकानेर में दर्दनाक हादसा, तेज रफ्तार ट्रक ने मारी टक्कर, 3 बाइक सवार की मौके पर मौत, एक युवक का सिर धड़ से अलग हुआ