1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

यूपी पुलिस को मिली बड़ी सफलता, ढाई साल से फरार चल रहे इनामी बदमाश को पकड़ा

शातिर बदमाश को जालौन की सिरसाकलार थाने की पुलिस ने एसटीएफ के सहयोग से गिरफ्तार किया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जालौन

•

image

Akansha Singh

•

Updated: 24 Apr 2018, 2:47 PM IST

jalaun

जालौन. पिछले ढाई साल से फरार चल रहे हत्या, बलात्कार, अपहरण जैसी संगीन धाराओं में वांछित शातिर बदमाश को जालौन की सिरसाकलार थाने की पुलिस ने एसटीएफ के सहयोग से गिरफ्तार किया है। पकड़े गये बदमाश के खिलाफ 25 हजार रुपये का इनाम भी घोषित था।

सिरसाकलार थाने के ग्राम टिकरी का निवासी रामशंकर उर्फ झल्ला शातिर अपराधी बताया गया है। उसके खिलाफ संगीन धाराओं के लगभग एक दर्जन मुकदमें विभिन्न जनपदों में दर्ज हैं। अगस्त 2015 में झल्ला अपने साथियों के साथ गांव की एक महिला का अपहरण कर दिल्ली ले गया था। जहां कई दिनों तक बलात्कार के बाद उसने महिला को एक अज्ञात व्यक्ति को बेंच दिया। इसका मुकदमा दिल्ली में उसके खिलाफ दर्ज हुआ और बाद में स्थानांतरित होकर सिरसाकलार थाने आ गया।

यह भी पढ़ें - सांसद वरुण गांधी मुख्यमंत्री के साथ नहीं रहेंगे मौजूद, मुख्यमंत्री के स्वागत का किया आग्रह


पुलिस की काफी कोशिशों के बावजूद झल्ला हत्थे नही चढ़ रहा था जिससे उसके साथ पूछताछ न हो पाने के कारण मामले की छानबीन पूरी नही हो पा रही थी। उच्चाधिकारियों की संस्तुति पर बाद में उसकी गिरफ्तारी के लिए एसटीएफ की भी एक टीम गठित की गई। एसटीएफ और सिरसाकलार पुलिस के संयुक्त आपरेशन के दौरान उसे आखिरकार गिरफ्तार कर लिया गया।

यह भी पढ़ें - जिलाधिकारी ने गेहूं क्रय केंद्रों का किया औचक निरीक्षण, अनियमितताओं के चलते दो केंद्र प्रभारी निलम्बित


पुलिस अधीक्षक अमरेंद्र प्रसाद सिंह ने इस पर एसटीएफ और सिरसाकलार पुलिस को संयुक्त रूप से 25 हजार रुपये का नगद पुरस्कार दिया। आपरेशन में एसटीएफ के इंस्पेक्टर अनिल कुमार, एसआई शिरीष चंद्र व राकेश कुमार सिंह और आरक्षीगण व सिरसाकलार के प्रभारी निरीक्षक जाकिर हुसैन, उपनिरीक्षक अरुण कुमार तिवारी और वीरेंद्र सिंह तथा अन्य टीम शामिल थी।

यह भी पढ़ें - प्रभारी मंत्री संदीप सिंह ने औचक निरीक्षण कर उठाये कई सवाल, सुधर की दी हिदायत