
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में हवा की दिशा में परिवर्तन में होते ही वातावरण से ठंडक पूरी तरह से गायब हो गई है। अब दिन में धूप चुभने लगी है। इधर दिन का तापमान में लगातार बढोतरी दर्ज की जा रही है। बुधवार के बाद गुरुवार को दो डिग्री बढ़ते हुए तापमान 33.5 डिग्री पर पहुंच गया। साथ ही रात के तापमान भी बढ़ते हुए 15 डिग्री के पार पहुंच गया।
जनवरी माह के दूसरे सप्ताह से मौसम का मिजाज हर दिन बदल रहा है। कुछ दिनों से मौसम साफ होने के बावजूद वातावरण से ठंडक का असर गायब होने लगा है। वहीं दिन के समय तेज धूप खिलने से सूर्य की चुभन महसूस हो रही है। मौसम बदलाव से जनजीवन में भी बदलाव देखने को मिल रहा है। दरअसल जांजगीर-चांपा जिला गर्म मिजाज मौसम के लिए जाना जाता है। दिसंबर से जनवरी व फरवरी माह में ठंड का असर रहता है। इस बार नए वर्ष के पहले सप्ताह में ठंड ने अपना असर दिखाया था।
उसके बाद आसमान में बादलों की मौजूदगी से तापमान में बढ़ोतरी हुई। गत सप्ताह से आसमान साफ होने के बावजूद वातावरण में मौसम अनुकूल ठंडक नहीं पड़ रही है। दिन में तेज धूप की चुभन महसूस होने लगी है। मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को अधिकतम तापमान 33.5 और न्यूनतम 15.5 डिग्री रहा। केवल सुबह के समय हल्की ठंड पड़ रही है। बाकी समय गर्मी का अहसास हो रहा है। लोग अब जैकेट पहनना बंद कर दिए है। अब डेढ़ से बंद पंखे चलने लगे है।
मौसम विभाग के वरिष्ठ वैज्ञानिक एचपी चंद्रा के अनुसार हवा की दिशा में फिर से परिवर्तन की संभावना है। अभी मौसम साफ है, आगे भी साफ रहने की संभावना है। इसके कारण 24 से उत्तर से फिर ठंडी हवा चलेगी। 25 से फिर कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना है। न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री गिरावट होने की संभावना है। माने ठंड का एक दौर फिर कल से शुरू होगी।
तापमान में आ रहे बदलाव के चलते कुछ खास तरह की बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक ऐसे मौसम में विशेष तौर पर बुजुर्ग व बच्चों को सावधानी बरतने की जरूरत है। उन्हें निमोनिया, फेफड़ों में संक्रमण जैसी समस्याएं हो सकती है। वायरल का प्रकोप और ज्यादा हो सकता है।
Updated on:
24 Jan 2025 03:07 pm
Published on:
24 Jan 2025 03:03 pm
बड़ी खबरें
View Allजांजगीर चंपा
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
