मौसम विभाग के अनुसार जम्मू काश्मीर, हिमाचल, उत्तराखंड जैसे इलाकों में हो रही बर्फबारी और उत्तरी हवाएं चलने के कारण मौसम में बदलाव आने से दिन-रात का तापमान में गिरावट आ रही है। आगे भी मौसम सर्द रहेगा। जिले में सप्ताह भर में अधिकतम तापमान 30 डिग्री से ज्यादा, जबकि न्यूनतम तापमान 14 से 15 डिग्री के बीच रहा है। 21 नवंबर के बाद मौसम में धीरे-धीरे बदलाव आया और दिन-रात के तापमान में लगातार गिरावट रही। इसके बाद हवा की रफ्तार बढ़ गई। मंगलवार को दिन का अधिकतम तापमान 27 डिग्री व न्यूनतम तापमान 12.5 रहा, जो इस सीजन का सबसे कम तापमान है।