3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Reet Result 2025: जानिए कब तक आएगा रीट का परिणाम, 13 लाख से ज्यादा युवाओं को है इंतजार

Reet Result 2025: करीब 13 लाख 72 हजार युवा रीट के परिणाम का इंतजार कर रहे हैं। जानिए कब तक आ सकता है रिजल्ट-
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

झुंझुनू

•

image

Santosh Trivedi

•

Updated: 26 Mar 2025, 12:48 PM IST

REET Exam relult kab aayega

Reet Result 2025 : माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान के कार्य की बेहद धीमी गति से राजस्थान के लाखों युवा परेशान हैं। राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा (रीट) को हुए एक माह होने को है, लेकिन अभी तक परिणाम जारी नहीं किया गया है। REET आंसर की भी अब जारी की गई है। करीब 13 लाख 72 हजार युवा रीट के परिणाम का इंतजार कर रहे हैं। परिणाम के साथ ही वे अब तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती की विज्ञप्ति का इंतजार कर रहे हैं।

बेरोजगारों का कहना है कि सरकार ने बजट में इस साल सवा लाख भर्तियों की घोषणा की है, लेकिन तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती को लेकर सरकार ने पदों की संख्या, संभावित विज्ञप्ति की तिथि व परीक्षा तिथि के बारे में अभी तक कोई रोडमैप नहीं बनाया है। जबकि शिक्षामंत्री की ओर से कई बार तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती का ऐलान किया जा चुका है।

रीट परीक्षा 2024 का आयोजन 27-28 फरवरी 2025 को किया गया था। रीट की प्रोविजनल उत्तर कुंजी 25 मार्च को जारी कर दी गई है। यह उत्तर कुंजी परीक्षा की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है। बोर्ड का कहना है कि यदि किसी अभ्यर्थी को किसी प्रश्न के उत्तर को लेकर कोई आपत्ति है, तो वे अपनी आपत्ति 31 मार्च तक दे सकते हैं।

तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती का सिलेबस

तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती के सिलेबस पिछले कई महीनों से उलझा हुआ है। सरकार ने सत्ता में आते ही तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती के पाठ्यक्रम में कुछ बदलाव करने की बात कही थी। सिलेबस को लेकर संशय होने की वजह से करीब पंद्रह लाख से अधिक बेरोजगार भर्ती की तैयारी शुरू नहीं कर पा रहे है।

तृतीय श्रेणी शिक्षक: पदों का गणित

आगामी तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती को लेकर अभी तक विभाग ने पदों को लेकर कोई घोषणा नहीं की है। रीट द्वितीय लेवल के सैकड़ों ऐसे युवा हैं जो व्याख्याता व वरिष्ठ अध्यापक भर्ती की तैयारी में भी जुटे है। इन बेरोजगारों का कहना है कि इस बार व्याख्याता व वरिष्ठ अध्यापक भर्ती में पदों की संख्या काफी कम है।

RPSC का कार्य तेज

राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) का कार्य अपेक्षाकृत ज्यादा तेज है। आरपीएससी ने 23 मार्च 2025 को ईओ व आरओ की परीक्षा का आयोजन किया। खास बात यह है आयोग ने इसकी आंसर की भी जारी कर दी है, जबकि माध्यमिक शिक्षा बोर्ड को आंसर की जारी करने में करीब एक माह लग गया।

Reet Result Kab Tak Aayega: आगे क्या होगा

बेरोजगारों को फिलहाल रीट परीक्षा के परिणाम का इंतजार है। इस बार रीट परीक्षा के अलावा शिक्षक भर्ती के लिए अलग से परीक्षा होनी है। मुख्य परीक्षा का जिम्मा कर्मचारी चयन बोर्ड को मिल सकता है। युवा तृतीय श्रेणी के पच्चीस हजार पदों की भर्ती का इंतजार कर रहे हैं। रीट के रिजल्ट की बात करें तो एक से डेढ़ महीने में परिणाम आ सकता है।

यह भी पढ़ें : सीएम भजनलाल ने महिलाओं को दी बड़ी सौगात, बटन दबाते ही खातों में 375 करोड़ ट्रांसफर

कब हुई रीट

27 व 28 फरवरी 2025
आवेदन 15 लाख 64 हजार
शामिल हुए 13 लाख 72 हजार
करीब दो लाख से ज्यादा पहले से रीट उत्तीर्ण हैं

शिक्षा विभाग में सबसे ज्यादा पद खाली हैं। सरकार को जल्द ही रीट का परिणाम जारी करवाना चाहिए। देरी से युवाओं को काफी परेशानी होती है। इसके बाद शिक्षक भर्ती की प्रक्रिया शुरू करवानी चाहिए। शिक्षक भर्ती के पैटर्न को लेकर बने असमंजस को भी दूर करना चाहिए।

यह भी पढ़ें : चतुर्थ श्रेणी भर्ती में रिकॉर्ड आवेदन, बेरोजगारी चरम पर, 5 दिन में ही आ गए 2,77,137 आवेदन

अमित शर्मा, युवा

काफी इंतजार के बाद रीट का आयोजन किया गया है। अब इसका परिणाम जल्द जारी होना चाहिए। बेरोजगारों को उम्मीद है कि करीब पच्चीस हजार पदों पर शिक्षकों की भर्ती होनी चाहिए।

भरत बेनीवाल, अध्यक्ष राष्ट्रीय रोजगार संघ

बड़ी खबरें

View All

झुंझुनू

राजस्थान न्यूज़