एयरफोर्स की फ्लाइंग ब्रांच (cdse) में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 20-24 के बीच होना चाहिए। आयु की गणना 1 जुलाई 2024 के आधार पर होगी। उम्मीदवारों का जन्म 2 जुलाई 2000 से 01 जुलाई 2004 के बीच होना चाहिए। ऐसे उम्मीदवार जो फ्लाइट पॉयलट या हेलीकाप्टर पायलट या ट्रांसपोर्ट पायलट के रूप में ट्रेंड हैं, जिनके पास कमर्शियल पायलट का लाइसेंस होगा, उन्हें आयु सीमा में छूट भी मिलेगी। फ्लाइंग ब्रांच में फिजिक्स, मैथ्स में न्यूनतम 50% अंकों के साथ 10+2 और किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से तीन साल का ग्रेजुएशन या 60 प्रतिशत के साथ बीई/बीटेक की डिग्री होना चाहिए।