IOCL Recruitment 2020: इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) ने अप्रेंटिस के 436 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इच्छुक व पात्र उम्मीदवार, ऑफिशियल वेबसाइट, iocl.com पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। ऑफिशियल वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया 23 नवंबर, 2020 से शुरू होगी। आवेदन करने की अंतिम तारीख 19 दिसंबर, 2020 है। पात्रता संबंधी जानकारी के लिए, उम्मीदवार IOCL की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अधिसूचना देख सकते हैं।