Sarkari Naukri: भारतीय सांख्यिकी संस्थान (ISI) ने बारहवीं पास युवाओं के लिए भर्ती निकाली है। यह भर्ती मल्टी टास्किंग स्टाफ के रिक्त पदों को भरने के लिए आयोजित की जा रही है। भर्ती की अधिसूचना जारी कर दी गई है। संस्थान में कुल 16 पदों पर भर्तियां की जाएंगी। आईएसआई एमटीएस भर्ती 2020 के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवार, आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने से पूर्व पात्रता संबंधी सभी जरुरी जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन अवश्य पढ़ें।