17 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

खुशखबरी! Rajasthan पुलिस कॉस्टेबल भर्ती 2018 में पदों के साथ आयु सीमा भी बढ़ी

Rajasthan Police Constable Recruitment 2018 में पदों के साथ आयु सीमा भी बढ़ाई गई है

2 min read
Google source verification

image

Anil Kumar

May 17, 2018

Rajasthan Police Constable Recruitment 2018

Rajasthan Police Constable Recruitment 2018 में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए खुशखबरी है। राजस्थान पुलिस कॉस्टेबल भर्ती 2018 में पदों के साथ आयु सीमा भी बढ़ाई गई है। Rajasthan Police Constable Recruitment 2018 Notification के तहत अब इस भर्ती में अप्लाई करने वालों की उम्र सीमा 4 साल बढ़ाकर 27 साल कर दी गई है। इस इसके अलावा इस भर्ती में अब पदों की संख्या 13,912 कर दी गई हे। पहले इस भर्ती में 5500 पद स्वीकृत किए गए थे।

AIIMS Raipur Recruitment 2018 के तहत निकली Group B and C की बड़ी भर्ती, 12वीं पास करें अप्लाई

राज्य मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी
राजस्थान पुलिस कॉस्टेबल भर्ती 2018 में उम्र और पद संख्या बढ़ाने की राज्य मंत्रिमंडल ने राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों की अधिकतम उम्र सीमा 4 साल बढ़ाते हुए 27 साल तक किए जाने को मंजूरी दी है। इस भर्ती के लिए नियमों में संशोधन के प्रस्ताव को कैबिनेट से सर्कुलेशन के जरिए मंजूर करवाया गया। इसका फायदा उन सभी उम्मीदवारों मिलेगा जिनकी उम्र 1 जनवरी, 2019 को 27 साल हो रही है। अब नए पदों के साथ कुलमिलाकर कांस्टेबल के 13,912 पदों पर भर्ती की जा रही है। इस भर्ती की तिथि पुलिस मुख्यालय की ओर से जल्द जारी की जा रही है।

जयपुर नगर निगम में 4961 सफाईकर्मियों की भर्ती, जानिए ये महत्वपूर्ण बातें

दोबारा आवेदन करने की जरूरत नहीं
आपको बता दें कि राजस्थान पुलिस कॉन्सटेबल भर्ती की हाल ही रद्द हुई आॅनलाइन परीक्षा में जिन अभ्यर्थियों ने आवेदन कर दिए हैं, उन्हें नए आवेदन करने की जरूरत नहीं होगी। जो वंचित रह गए या फिर जिनके आवेदनों में कोई संशोधन किया जाना है, उनको इसकी छूट मिलेगी। राज्य सरकार ने गत बजट में घोषित 5500 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे थे। इस परीक्षा में कई तरह की धांधलियां होने के कारण उसको रद्द करना पड़ा था। इस भर्ती मे पहले करीब 16 लाख उम्मीदवारों ने आवेदन किया था, लेकिन अब आवेदनों की संख्या बढ़ेगी।