Bihar Post Office GDS Recruitment 2021 Notification: बिहार के विभिन्न जिलों में बेगूसराय, भागलपुर, कटिहार, मोंघियर, नालंदा, नवादा, पूर्णिया, सहरसा, आरएमएस एनबी डिवीजन, आरएमएस सी डिवीजन, समस्तीपुर, दरभंगा, पूर्वी चंपारण, मधुबनी, मुजफ्फरपुर सारण, सीतामढ़ी, सीवान, पश्चिम चंपारण, औरंगाबाद, भोजपुर, गया, पटना, पटना साहिब, आरएमएस पीटी डिवीजन, रोहतास, और वैशाली सहित सभी जगहों के लिए कुल 1940 रिक्तियां निकाली गई हैं। बिहार जीडीएस भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 26 मई 2021 है। इच्छुक उम्मीदवार आवेदन करने से पूर्व पात्रता संबंधी सभी जरुरी जानकारी के लिए नोटिफिकेशन अवश्य पढ़ें। विस्तृत अधिसूचना का डाइरेक्ट लिंक patrika.com के पेज पर भी दिया गया है।