इसके अलावा रेडियो संवर्ग में प्रधान परिचालक, सहायक परिचालक और कर्मशाला कर्मचारी के 2430 पद, लिपिक संवर्क के 545 पद, कंप्यूटर आपरेटर ग्रेड A के 72 पद, कंप्यूटर प्रोग्रामर के 55 पद पर भी भर्ती शुरू की जा चुकी है। यहीं नहीं जेल वार्डन के 2833 पदों के साथ ही नागरिक पुलिस में आरक्षी और समकक्ष पदों पर खिलाड़ियों के 521 पदों पर भर्ती प्रक्रिया हाल ही में शुरू की गई है। इसी प्रकार कुल 62424 पदों पर पुलिस का यह भर्ती अभियान चल रहा है। गौरतलब है कि दो साल पहले यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने नागरिक पुलिस में सब इंस्पेक्टर, पीएसी में प्लाटून कमांडर और अग्निशमन वभाग में अग्निशमन अधिकारी-2 के 9534 पदों पर भर्ती निकाली थी। इस प्रक्रिया में देशभर के 15 लाक से ज्यादा उम्मीदवारों ने आवेदन किया था।