उधर, बयान दर्ज करवाने के लिए पुलिस ने बुधवार को फिर प्रयास किए। मृतका के पति को फोन किए, लेकिन उन्होंने कोई जवाब नहीं दिए। तब पुलिस एक और नोटिस लेकर मृतका के घर पहुंची, लेकिन पति व पुत्र वहां नहीं मिले। ऐसे में पुलिस को फिर खाली हाथ लौटना पड़ा। चूंकि धरना समाप्ति से पहले सरकार ने सीबीआइ से जांच का आश्वासन दिलाया था, इसलिए परिजन अब सीबीआइ से जांच के भरोसे है। जबकि अभी तक जांच पुलिस के पास है। मुख्य आरोपी गुलामुद्दीन रिमाण्ड पर है।