
जोधपुर। Jodhpur Accident- जोधपुर जिले में एक भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार, कापरड़ा के निकट ट्रक के पीछे लग्जरी कार के घुस जाने से घटनास्थल पर ही फेसम डांसर क्वीन हरीश समेत चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई।
हादसे में कई लोग घायल भी हुए हैं। गंभीर रूप से घायल एक शख्स को जोधपुर रेफर किया गया, जबकि अन्य को बिलाड़ा रेफरल चिकित्सालय में इलाज के लिए लाया गया है।
हादसा इतना भयानक था कि कार चकनाचूर हो गई। कार में मृत व्यक्तियों के शव भी बुरी तरह फंस गए। कार सवार सभी लोग जैसलमेर के निवासी बताए जा रहे हैं।
इससे पहले शनिवार को बारां जिले में एक हादसे में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई थी। राष्ट्रीय राजमार्ग 27 पर पहाड़ी गांव के निकट टायर फटने से उछलकर ट्रक के सामने आई अनियंत्रित कार के परखच्चे उड़ गए और एक ही परिवार के पांच जनों की मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार जौनपुर ( उप्र) से कार में सवार होकर अहमदाबाद निवासी सतीश का परिवार वापस लौट रहा था। कार में सतीश की दो बेटियां, भाई, पुत्र व पत्नी सहित छह जने सवार थे। पहाड़ी गांव के पास अचानक कार का टायर फट गया। तेज गति में दौड़ रही कार डिवाइडर से टकरा कर सामने से आ रहे ट्रक के सामने आ गई।
ट्रक की भिड़ंत से कार के परखच्चे उड़ गए और कार सवार लोग लहुलूहान हो गए। कुछ लोग कार में फंस गए। ग्रामीणों ने उन्हें बाहर निकाला और अस्पताल तक पहुंचाया।
हादसे में सतीश की पत्नी इंद्रावती, भाई सिंटू, बेटी आरुषि व आंचल की मौके पर मौत हो गई, जबकि सतीश ने अस्पताल में दम तोड़ा। सतीश के पुत्र कृष्णा को घायलावस्था में केलवाड़ा अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
ये खबरें भी जरूर पढ़ें
Updated on:
2 Jun 2019, 12:19 PM IST
Published on:
2 Jun 2019, 9:46 AM IST
बड़ी खबरें
View Allजोधपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.