16 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बोर्ड एग्जाम में फेल हुए स्टूडेंट्स को मिला दुबारा मौका, 7 जुलाई से शुरू होगी पूरक परीक्षा

माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 10 वीं-12वीं बोर्ड की पूरक परीक्षा जिले 7 जुलाई से शुरू होगी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कांकेर

•

image

Deepak Sahu

•

Updated: 4 Jul 2018, 1:05 PM IST

exam news

बोर्ड एग्जाम में फेल हुए स्टूडेंट को मिला दुबारा मौका, 7 जुलाई से शुरू होगी पूरक परीक्षा

कांकेर. माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 10 वीं-12वीं बोर्ड की पूरक परीक्षा जिले 7 जुलाई से शुरू होगी। परीक्षा को लेकर शिक्षा विभाग ने तैयारी पूरी कर लिया है। जिले में दसवीं के 1262 व बारहवीं के 1243 विद्यार्थी पंजीकृत हैं। कुल 2505 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। पूरक परीक्षा 7 जुलाई से शुरू होकर 25 जुलाई तक समाप्त हो जायगी। पूरक परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 1:15 तक होगी।

READ MORE: डबल फीस लेकर प्रिंसिपल ही करवाते थे नकल, अचानक उड़नदस्ता पहुंचा तो खुली पोल

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा पूरक परीक्षा की समय सारणी घोषित कर दिया गया है। जिले में परीक्षा के लिए सभी विकासखंडों में परीक्षा केन्द्र बनाया गया है।

READ MORE: छत्तीसगढ़ शिक्षा बोर्ड दे रहा है फेल हुए स्टूडेंट्स को दुबारा मौका, ऐसे करे आवेदन

परीक्षा 7 जुलाई से शुरू होगी, जो 25 जुलाई तक आयोजित होगी। माध्यमिक शिक्षा मंडल के मुताबिक कक्षा दसवीं का प्रथम भाषा विशिष्ट हिन्दी, अंग्रेजी, मराठी, उर्दू और १२वीं का हिन्दी व अंग्रेजी भाषा से शुरू होगी।

READ MORE: पनीर व दही वड़ा खाकर बीमार पड़े नवोदय विद्यालय के 17 स्टूडेंट्स ने दी बोर्ड की परीक्षा, डॉक्टरों ने बढ़ाया हौसला

जिला शिक्षा विभाग के मुताबिक कांकेर विकासखंड में नरहरदेव स्कूल को परीक्षा केन्द्र बनाया गया, जहां दसवीं के 275 व बारहवीं के 317 छात्र-छात्राओं का पंजीयन हुआ है। अंतागढ़ में बालक शासकीय स्कूल में 10 वीं के 130 व 12वीं के 110 परीक्षार्थियों का नाम दर्ज है।

READ MORE: स्टूडेंट्स के पास आया कॉल, बोला- अगर पास होना है तो करना पड़ेगा यह काम

भानुप्रतापपुर बालक शासकीय स्कूल में हाईस्कूल में 125 व हायर सेकेण्डरी में 147 , दुर्गूकोंदल में दसवीं के 139 व बारहवीं का 155, नरहरपुर में कन्या शासकीय स्कूल में दसवीं के १४५ व १२ वीं के 143 , पंखाजूर में 10 वीं का 315 व 12वीं का 228 और चारामा कन्या शाला में दसवीं का 133 व बारहवीं का 132 परीक्षार्थियों का नाम दर्ज है। परीक्षा सुबह 10 बजे से 1.15 बजे तक आयोजित होगी।