कासगंज में गैर सरकारी संगठन संकल्प फाउंडेशन है। चंदन गुप्ता इसका सदस्य था। इसके माध्यम से रक्तदान, गरीबों को वस्त्र वितरण जैसे कार्यक्रम चलते रहते हैं। फायरिग में मारे गए चंदन गुप्ता के पिता सुशील कुमार गुप्ता बताते हैं कि चंदन ने सर्दी से बचाव के लिए गरीबों को कपड़े देने का कार्यक्रम बनाया था। ये कपड़े आज भी रखे हुए हैं। इसी संकल्प संस्था के एक जिम्मेदार सदस्य ने चामुंडा मंदिर के बाद हुए घटनाक्रम को ध्यान में ऱखते हुए भारत के गृहमंत्री राजनाथ सिंह, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री राजनाथ सिंह और उत्तर प्रदेश पुलिस को ट्वीट किया था। लिखा था कि इस मामले को देखें यह मामला हिन्दू मुस्लिम हो सकता है। दूसरी सूचना फेसबुक के माध्यम से दी। किसी ने ध्यान नहीं दिया। माना जा रहा है कि ट्वीट करने वाला आम आदमी है, इसलिए कोई ध्यान नहीं दिया गया।