CG Weather Update: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में चक्रवात फेंजल का असर अब पूरी तरह से खत्म हो गया है। इससे मौसम साफ हो गया है। बुधवार को चार दिन बाद तेज धूप पड़ी। इससे तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई जिससे ठंड कम लगी। मौसम खुलने के बाद जिले में फिर से उत्तर से बर्फीली शुष्क हवा आने से न्यूनतम तापमान में गिरावट होगी और ठंड भी बढ़ेगी।