
CG Board Exam 2025: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल अंतर्गत आयोजित कक्षा 10वीं की परीक्षा समाप्त हो चुकी है। कक्षा 12वीं के परीक्षार्थी अपना अंतिम पर्चा 28 मार्च को हल करेंगे। कोरबा जिले से हाई और हायर की परीक्षा के लिए 23 हजार से अधिक परीक्षार्थियों ने पंजीयन कराया था। परीक्षा को लेकर परीक्षार्थियों में काफी उत्साह रहा। परीक्षा पूरा होने के बाद परीक्षार्थियों को अब परीक्षा परिणाम का इंतजार है। अब परीक्षार्थियों को परीक्षा परिणाम को इंतजार है।
इस बीच बोर्ड ने परीक्षा समाप्त होने के साथ ही उत्तरपुस्तिकाओं की मूल्यांकन के कार्य प्रारंभ कर दी है। जिले में उत्तरपुस्तिकाओं की जांच के लिए दो मूल्यांकन केंद्र बनाए गए है। इसमें शासकीय उच्चतर माध्य500 से अधिक शिक्षकों की लगाई गई है ड्यूटी मिक विद्यालय साडा कन्या, कोरबा और शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, एनसीडीसी शामिल हैं।
दोनों केंद्रों में पहली खेप में एक लाख 33 हजार से अधिक उत्तरपुस्तिका सोमवार को पहुंची है। साडा कन्या मूल्यांकन केंद्र में 78 हजार और एनसीडीसी मूल्यांकन केंद्र में 55 हजार से अधिक कॉपियां आई है। बताया जा रहा है कि केंद्र की ओर से उत्तरपुस्तिकाओं का गणना सहित अन्य जरूरी दस्तावेजी प्रक्रिया की जा रही है। इसके बाद बुधवार से जांच की प्रक्रिया प्रारंभ होगी।
बताया जा रहा है कि बोर्ड परीक्षा के उत्तरपुस्तिओं के मूल्यांकन के लिए लगभग 500 से अधिक शिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है। बोर्ड की ओर से मूल्यांकन केंद्र को शिक्षकों की सूची उपलब्ध कराई गई है। मूल्यांकन का कार्य सुबह 10.30 बजे से प्रारंभ होगा। इसके लिए जिला शिक्षा विभाग से प्राचार्यों को मूल्यांकन कार्य के लिए शिक्षकों को कार्यमुक्त करने के लिए कहा गया है।
सीजी बोर्ड की कक्षा 10वीं एवं 12वीं परीक्षा की उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य बुधवार से प्रारंभ हो रहा है। इस बार कोरबा जिले के दो मूल्यांकन केंद्रों में प्रथम चरण में एक लाख 33 हजार से अधिक उत्तरपुस्तिकाएं आई है। इन उत्तरपुस्तिकाओं को गणना सहित अन्य जरूरी कार्य मंगलवार शाम तक पूरी कर ली जाएगी। इसके बाद शिक्षकों की ओर से मूल्यांकन का कार्य शुरू किया जाएगा।
बताया जा रहा है कि उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन कार्य के लिए दोनों ही केंद्रों में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। कैमरे की निगरानी में मूल्यांकन के कार्य होंगे। मूल्यांकनकर्ता को निर्धारित समय पर केंद्र में उपस्थित होना होगा। अनाधिकृत व्यक्तियों के प्रवेश पर मनाही रहेगी।
Updated on:
25 Mar 2025, 3:46 PM IST
Published on:
25 Mar 2025, 2:50 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.