एसईसीएल प्रबंधन को अवगत कराया गया। सूचना मिलते ही कुसमुंडा थाने से पुलिस की एक टीम घटना स्थल रवाना हुई। खून से लथपथ जवान को कोयला कंपनी के कुसमुंडा स्थित विभागीय अस्पताल लाया गया। परीक्षण कर डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। शनिवार को पोस्टमार्टम की कार्यवाही के बाद आजाद सिंह के पार्थिव देह को उनके गृहग्राम सिलपटा, तहसील कोटकासिम, जिला-अलवर राजस्थान के लिए रवाना किया गया। आजाद सिंह वर्तमान में साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड की कुसमुंडा खदान में ड्यूटी करता था। जेआरसी क्लब के अस्थाई बैरक में रहता था।