बांकीमोंगरा के शांति नगर इलाके में स्थित एसईसीएल के आवास 100/9 में शकुंतला रात्रे का परिवार रहता है। गुरुवार को शकुंतला का पति भजोराम कोयला खदान में ड्यूटी के लिए गया था। देर रात वह घर लौटा तो उसकी पत्नी घर में नहीं थी। उसने बच्चों से पूछताछ किया। पता चला कि शाम लगभग 4 बजे घर से बाहर निकली है। महिला ने परिवार में बताया था कि उसकी तबीयत खराब है और वह डॉक्टर के पास जा रही है। देर रात तक महिला नहीं लौटी तो परिवार के सदस्यों ने खोजबीन शुरू की। उससे मोबाइल पर संपर्क किया, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। सूचना बांकीमोंगरा थाना को दी गई।