
बढ़े दाम को लेकर युवा कांग्रेस ने पेट्रोल पंप के सामने किया प्रदर्शन
कोरबा .पेट्रोल-डीजल के बढ़े दाम को लेकर युवक कांग्रेस द्वारा रविवार को प्रदर्शन किया गया। युंकाईयों ने मांग कर थे कि सरकार पेट्रोल-डीजल को जीएसटी के दायरे में ले आए तो वैट की दर घट जाएगी। जिससे पेट्रोल-डीजल के दाम में कमी आएगी। पेट्रोल व डीजल के दाम बढऩे का सीधा असर महंगाई पर पड़ता है।
जि़ला युवा कांग्रेस के अध्यक्ष नितिन चौरासिया के नेतृत्व में कुमार पेट्रोल पम्प घंटाघर में पेट्रोल डीज़ल को जीएसटी के दायरे में लाने को लेकर हल्ला बोल प्रदर्शन किया गया । इस अवसर पर यूथ कांग्रेस के जि़ला अध्यक्ष नितिन चौरासिया ने कहा की पूरे देश में जिस प्रकार के पेट्रोल व डिजल की बेतहशा वृद्धि हो रही है ।
वह अब तक के सरकार में ऐसे कभी नहीं हुआ। और सरकार एक्साईस डूयटी भी लगातार बढ़ा रही हैं।चौरसिया ने कहा की हमारी मांग है कि पेट्रोलियम पदार्थों को जीएसटी के दायरे में लाया जाए ताकि आम जनता को इनके बढ़ते दाम से राहत मिल सके। अगर सरकार इसे जीएसटी में लाती है, तो सभी राज्यों में जो एक्साईस डूयटी व वैट टैक्स लग रही है,
वह हट जाएगी। यदि जीएसटी 12 फीसदी लागू होती है तो पेट्रोल की क़ीमत 38 रुपए हो जाएगी और यदि 18 फीसदी होती है तो क़ीमत 40 रुपये और अधिकतम 28 फीसदी सरकार लागू करे तो भी पेट्रेाल के दाम 44 रूपए प्रतिलीटर होंगे।
जो वर्तमान दर से लगभग आधी होगी। जिससे उपभोक्ताओं को सीधे-सीधे लाभ मिलेगा। लेकिन सरकार इसमें निर्णय लेना नहीं चाहती। इस अवसर पर जि़ला महामंत्री शहज़ाद आलम, मधु सूदन दास ने भी अपने विचार रखे। कायक्रम में मुख्य रूप से पंकज सोनी,नरेंद्र यादव, सत्यप्रकाश मिश्रा, जितेंद्र साहू, विनय गुप्ता, अजय साहू, आनंद दास, रोमी राजवाडे, रवि सोनी सहित अन्य युवा कांग्रेसी उपस्थित थे।
Published on:
29 Apr 2018 06:16 pm
बड़ी खबरें
View Allकोरबा
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
