केन्द्र सरकार के उपक्रम आईएल में तालाबंदी के बाद अब सरकार की अधिकृत कंपनी ने यहां मौजूद मशीनरी व अन्य चल सम्पत्ति को ई-टेंडरिंग के जरिए बेच दिया है। बेची गई सम्पत्ति में कॉलोनी में घरों के बाहर बने तार-बाड़े की एंगलों को भी नहीं छोड़ा है। लोगों के अनुसार यहां मकानों के बार कूलर तार-बाड़े के लिए एंगलें लगी हुई थी, वहीं कूलर लगाने के लिए भी फ्रेम लगे थे। इसके अलावा कई घरों के बाहर छाया के लिए टीनशेड भी लगे थे, लेकिन अब यहां न तो तार-बाड़े की एंगलें नजर आ रही हैं, न ही टीनशेड। कॉलोनी में प्रतिदिन मॉर्निंग वॉक पर जाने वाले पूर्व पार्षद सुरेश गुर्जर ने पत्रिका को बताया कि शुरू में तो कम्पनी ने कॉलोनी में घरों के गेटों को खोलना शुरू किया, फिर कूलर व तार-बाड़े की एंगलें काटी और अब टीनशेड भी खोल ले गए।