
बस ने मारी स्कूली वेंन को टक्कर, टला बड़ा हादसा
कोटा. जिले के रावतभाटा में स्कूली बस और वेंन की भिड़ंत का मामला आमने आया है। परमाणु बिजलीघर की अनुकिरण आवासीय कॉलोनी में परमाणु बिजली घर द्वारा अनुबंध पर चलाई जा रही एक बस ने सुबह साढ़े 10 बजे स्कूली छात्रों से भरी वेंन को टक्कर मार दी। जिसकी वजह से वेंन चालक स्टेयरिंग में फंस गया जिसे राहगीरों ने बाहर निकाला । बस चालक ने गलत साइड में जाकर वेंन को टक्कर मारी है। दुर्घटना के वक्त वेंन में परमाणु बिजलीघर केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 2 के 6-7 बच्चें मौजूद थे, जिसमे से दो बच्चों को मामूली चोटें आई। जिन्हें प्राथमिक चिकित्सा के बाद घर भेज दिया गया ।
उल्लेखनीय है कि रावतभाटा क्षेत्र में स्कूली बच्चों को स्कूल से लाने ले जाने के लिए नियमों के खिलाफ निजी वाहन लगा रखे है, जिनमें सुरक्षा की कोई व्यवस्था नहीं है। बड़ा सवाल यह भी है की जहां परमाणु बिजलीघर में सीआईएसएफ, पूर्व सैनिक और होमगार्ड की सुरक्षा में बाहरी व्यक्ति को बिना एंट्री के प्रवेश नहीं दिया जाता है।ऐसे में इन कॉलोनियों में नियमों के खिलाफ बच्चों के जीवन को संकट में डाल सरपट दौड़ रही बाल वाहिनियों पर कोई लगाम क्यो नहीं लगाई जाती है।
Published on:
31 Aug 2018 01:56 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
