राजनीतिक एकजुटता की कोशिश
मुख्यमंत्री ने आखिर में किराड़ समाज को राजनीतिक तौर पर एकजुट करने की। कहा कि, बिल्कुल भी उम्मीद नहीं थी कि पार्टी उन्हें राजस्थान की राजनीति में उतारेगी, लेकिन जब पहली बार उन्हें झालावाड़ से टिकट मिला तो धाकड़ समाज ने ही उनका सबसे ज्यादा साथ दिया। इस समाज के लोग घर जैसे ही महसूस होते हैं, इसके बाद उन्होंने मंच पर मौजूद लोगों के हाथ पकड़वाकर एकजुटता बनाने की भी कोशिश की। उन्होंने कहा कि 36 कौम एक साथ मिलकर चलें ताकि प्रदेश खुशहाल हो जाए।