
आभूषणों की खरीददारी करती महिलाएं
अब वह जमाना गया, जब महिलाएं ब्याह-शादी और तीज-त्योहार पर भारी-भरकम गहने पहनकर निकाला करती थी। इसी से उनकी धनसम्पत्ति का अंदाजा लगाया जाता था। वर्तमान में आए दिन हो रही लूटपाट, चैन छीनने की घटनाओं के चलते अब आभूषण पहनने का ट्रेंड भी बदल गया है। महिलाएं अब हल्के व डिजाइनदार गहने पहनने लगी है। जिनके खोने या चोरी होने का डर नहीं रहता।
Read More:झालावाड़ में विवाहिता ने किया आत्मदाह, बारां में मोबाइल फटने से बालक घायल, कोटा में लगी फैक्ट्री में भीषण आग
महिलाओं की भीड़ दिखने लगी
फेस्टीवल सीजन के तहत शहर के चौथमाता बाजार, स्वर्ण रजत कला मार्केट, रामपुरा, शोपिंग सेंटर, गुमानपुरा, रेलवे स्टेशन, केशवपुरा, तलवंडी आदि क्षेत्रों में संचालित ज्वैलरी शोरूम पर अभी से ही महिलाओं की भीड़ दिखने लगी है। यहां उन्हें कम वजन की आधुनिक व आकर्षक डिजाइन वाली ज्वैलरी आसानी से मिल रही है।
सिक्कों की खरीद पर रहेगा जोर
श्री राजस्थान सर्राफा संघ के प्रदेश मंत्री पुरुषोत्तम पुरोहित ने बताया कि इस बार लोगों का रुझान सिक्कों की खरीद पर ज्यादा रहेगा। शहर में राठी मार्का के अलावा श्रीराजस्थान सर्राफा संघ भी चांदी के सिक्के बाजार में उतारे रहे हैं। इनके अलावा कई मल्टीनेशनल कम्पनियों के सिक्के भी बाजार में बिक रहे हैं। जिनकी शुद्धता की पूरी गारंटी रहती है।
कम्प्यूटराइज्ड डिजाइन की ज्वैलरी का जमाना
सर्राफा व्यवसायी ओम जैन बताते हैं कि लाइट वेट की ज्वैलरी का ट्रेंड चल रहा है। खासतौर पर युवतियों की पसंद लेटेस्ट, कम्प्यूटराइज्ड डिजाइन लाइटवेट की ज्वैलरी खरीदना ज्यादा पसंद करती है। ज्वैलरी निर्माता कम्पनियां व कारीगर भी ग्राहकों की पसंद के अनुसार डायमंड, माणक-मोती, पन्ना, नीलम जडि़त गोल्ड ज्वैलरी, नेकलेस बना रहे हैं। कई ज्वैलरी एेसी भी है, जो दिखने में भारी और महंगी होती है, लेकिन उसकी लागत बहुत कम होती है।
Published on:
14 Oct 2017 02:12 pm
