Apple लगातार अपने डिवाइसेस में इनोवेशन कर रहा है, और अब कंपनी अपनी स्मार्टवॉच को एक नए लेवल पर ले जाने की तैयारी में है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, Apple भविष्य के Apple Watch मॉडल्स में कैमरा जोड़ने की योजना बना रहा है। इससे वॉच न सिर्फ समय बताने या फिटनेस ट्रैक करने तक सीमित रहेगी, बल्कि बाहरी दुनिया को देखने की क्षमता भी हासिल कर लेगी। इसके अलावा, कंपनी अपनी AI टेक्नोलॉजी को भी अपग्रेड कर रही है, ताकि Apple डिवाइसेस Google और OpenAI जैसी कंपनियों पर निर्भर रहने के बजाय पूरी तरह से अपनी खुद के AI का इस्तेमाल कर सकें।