
Bathroom Cleaning Tips / image credit youtube/ @MaaYehKaiseKarun
Bathroom Floor Cleaning Tips: बाथरूम में पानी सही से नहीं निकलने पर फर्श पर काई जमने लगती है। इससे बाथरूम गंदा दिखने के साथ ही फिसलकर गिरने का खतरा भी बढ़ जाता है। ऐसे में अगर आपके बाथरूम में पानी न निकलने, गंदगी या बारिश की वजह से काई जम गई है और आप इसे साफ करने के लिए टिप्स खोज रहे हैं, तो यहां दिए गए टिप्स की मदद से इसे साफ कर सकते हैं। आइए जानते हैं बाथरूम की काई को साफ करने के साथ ही फिसलन से बचने के लिए किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।
बाथरूम की गंदी टाइल को साफ करने के लिए नींबू के छिलकों का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके लिए नींबू के छिलकों में थोड़ा पानी और नमक डालकर मिक्सी में पीस के मिश्रण तैयार कर लें। अब जितनी मात्रा में मिश्रण चाहिए, उसे एक कटोरी में निकालकर इसमें थोड़ा सा हार्पिक मिला दें। इसके बाद इस मिश्रण को बाथरूम की गंदी टाइल या जिस जगह की सफाई करनी है, वहां लगाकर करीब 10 मिनट के लिए छोड़ दें। इसके बाद ग्लव्स पहनकर स्कॉच ब्रश या सफाई वाले ब्रश से हल्के हाथों से रगड़ें और पानी डालकर साफ कर दें।
काई को साफ करने के लिए ब्लीचिंग पाउडर का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले जहां पर काई लगी है, उस जगह पर ब्लीचिंग पाउडर को हाथों से फैलाकर छिड़कें। इसके बाद झाड़ू या किसी चीज की मदद से इसे काई लगी हुई जगह पर अच्छी तरह फैलाने के बाद आधे घंटे के लिए छोड़ दें। इसके बाद इसे ब्रश या झाड़ू की मदद से स्क्रब करके पानी से साफ करें।
बाथरूम की फिसलन कम करने के लिए फर्श को साफ रखने के साथ-साथ पानी जमा न होने दें। इसके लिए फर्श को साफ करने के बाद अच्छी तरह सुखाएं। इसके साथ ही बाथरूम के बाहर डोर मैट रखें, जिससे बाथरूम का पानी कमरे में बाहर न जाए। इसके अलावा बाहर से आते समय पैर पोंछने के बाद ही बाथरूम में आएं। इससे बाथरूम में गंदगी नहीं फैलेगी।
Updated on:
07 Aug 2026 03:58 pm
Published on:
07 Aug 2026 03:58 pm
