
देखें बिग बॉस 19 के लैविश घर की तस्वीरें। (Image Source: Mashable India)
Bigg Boss 19 House Photos: बिग बॉस 19 शो शुरू हो चुका है। शो ने शुरू होते ही सुर्खियां बटोरना शुरू कर दिया है। इस बार बिग बॉस के घर का लुक भी एकदम देसी रखा गया है। कैबिन इन वुड्स की थीम पर बना बिस बॉस का घर देखने में किसी आलीशान वुड हाउस से कम नहीं लगता है। इस बार बिग बॉस हाउस को एक लकड़ी के केबिन, मिस्टिकल जंगल और फॉरेस्ट रिट्रीट की तरह डिजाइन किया गया है। दीवारों पर वुडन टेक्सचर, प्लांट्स, और सस्पेंस भरे कोने अलग ही फीलिंग देते हैं।
बिग बॉस 19 के घर के गार्डन एरिया में सुंदर लाइटें, लकड़ी की छाल लकड़ी के बें और सोफे हैं। यहां प्रमुख चर्चाएं, बहस, कार्य और अन्य गतिविधियां होती हैं।
घर में कई ऐसे सीक्रेट डोर बनाए गए हैं जिनके पीछे क्या है, इसका खुलासा धीरे-धीरे होगा। हो सकता है, इस बार की ट्विस्टेड वाइल्ड कार्ड एंट्रीज या स्पेशल टास्क यहीं से हों।
बेडरूम एरिया को पूरी तरह से जंगल की थीम पर सजाया गया है। दीवारों पर बेलें, सॉफ्ट बेड, और पेड़-पौधों की मौजूदगी, इसे अलग लुक दे रही हैं।
लिविंग एरिया में हाई-एंड डिजाइन के साथ अंधेरे में चमकने वाली लाइटिंग और हिडन कैमरा पॉइंट्स हैं, जिससे हर मूवमेंट पर नजर रखी जा सके। यह एरिया बिग बॉस के ऑब्जर्वेशन के लिए परफेक्ट है।
किचन एरिया को कैफे स्टाइल में सजाया गया है, जिसमें वुडन फिनिशिंग है। यहां कंटेस्टेंट्स की बातचीत भी एक नया एंगल लाएगी।
Published on:
08 Sept 2025 05:30 pm
बड़ी खबरें
View Allलाइफस्टाइल
ट्रेंडिंग
स्वास्थ्य
