22 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Live Blog / Madhya Pradesh / Bhopal / PM Modi Bhopal Visit Highlights : पीएम मोदी की एमपी को कई सौगातें, सतना-दतिया को एयरपोर्ट, इंदौर को मिली मेट्रो

PM Modi Bhopal Visit Highlights : पीएम मोदी की एमपी को कई सौगातें, सतना-दतिया को एयरपोर्ट, इंदौर को मिली मेट्रो

PM Modi Bhopal Visit Live: भोपाल दौरे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, यहां वो लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जन्म जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित महिला सशक्तिकरण महासम्मेलन शामिल हुए हैं।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 31 May 2025, 4:14 PM IST

PM Modi Bhopal live
भोपाल में पीएम नरेंद्र मोदी (Photo Source- Patrika)

PM Modi Bhopal Visit Highlights : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल स्थित जंबूरी मैदान में आयोजित देवी अहिल्याबाई महिला सशक्तिकरण महासम्मेलन में शामिल हुए। ये सम्मेलन ऑपरेशन सिंदूर के बाद महिलाओं से जुड़ा पहला बड़ा सार्वजनिक कार्यक्रम है। भारतीय जनता पार्टी द्वारा ये आयोजन लोकमाता अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जयंती के उपलक्ष्य में किया जा रहा है। भाजपा द्वारा आयोजन में 2 लाख महिलाओं के शामिल होने का दावा किया जा रहा है।

31 May 2025, 2:10 PM IST

PM Modi Bhopal Visit Live: पीएम मोदी दिल्ली रवाना

अपने संबोधन के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जंबूरी मैदान से रवाना हो गए। सबसे पहले वो बायरोड आयोजन स्थल से हेलीपेड तक पहुंचे। वहां से हेलीकॉप्टर में बैठकर बोपाल एयरपोर्ट के लिए रवाना हुए। भोपाल एयरपोर्ट पहुंचकर पीएम विशेष विमान से दिल्ली के लिए रवाना हो गए।

31 May 2025, 2:07 PM IST

PM Modi Bhopal Visit Live: ऑपरेशन सिंदूर आतंकियों के खिलाफ भारत के इतिहास का सबसे बड़ा और सफल ऑपरेशन- पीएम

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि, भारत संस्कृति और संस्कार का देश है। सिंदूर हमारी परंपरा में नारी शक्ति का प्रतीक है। राम भक्ति रंगे हनुमान जी भी सिंदूर को ही धारण किए हैं। शक्ति पूजा में हम सिंदूर का अर्पण करते हैं। यही सिंदूर अब भारत के शौर्य का प्रतीक बना है। पहलगाम में आतंकियों ने सिर्फ भारतीयों का खून ही नहीं बहाया उन्होंने हमारी संस्कृति पर भी प्रहार किया। उन्होंने समाज को बांटने की कोशिश की। सबसे बड़ी बात आतंकियों ने भारत की नारी शक्ति को चुनौती दी है। ये चुनौती आतंकियों और उनके आकाओं के लिए काल बन गई है।

ऑपरेशन सिंदूर आतंकियों के खिलाफ भारत के इतिहास का सबसे बड़ा और सफल ऑपरेशन है। जहां, पाकिस्तान की सेना ने सोचा तक नहीं था, वहां आतंकी ठिकानों को हमारी सेना ने मिट्टी में मिला दिया। सैकड़ों किमी अंदर घुसकर मिट्टी में मिलाया। ऑपरेशन सिंदूर ने डंके की चोट पर कह दिया है कि आतंकियों के जरिए प्रॉक्सी वॉर नहीं चलेगा। अब घर में घुसकर भी मारेंगे और जो आतंकियों की मदद करेगा उसे भी भारी कीमत चुकानी पड़ेगी।

31 May 2025, 2:02 PM IST

PM Modi Bhopal Visit Live: अहिल्याबाई ने महिलाओं को सशक्त बनाने का काम किया- पीएम मोदी

11 सालों में महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाया है। 2014 से पहले 30 करोड़ महिलाएं ऐसी थी। जिनका बैंक एकाउंट नहीं था। इनका एकाउंट खुलवाया गया। ऐसी बहनों को आर्थिक रुप से सशक्त बनाया गया। उनको मुद्रा योजना से लोन मिल रही है। 75 फीसदी महिलाएं इससे लाभाविंत हुई है। देश में 10 करोड़ महिलाएं किसी ना किसी सेल्फ हेल्प ग्रुप से जुड़ी है। सरकार इनकी मदद कर रही है। ऐसी तीन करोड़ बहनों को लखपति दीदी बनाने का संकल्प लिया है। डेढ़ करोड़ से ज्यादा बहने लखपति दीदी बन भी चुकी हैँ।

31 May 2025, 1:59 PM IST

PM Modi Bhopal Visit Live: पीएम बोले- अहिल्याबाई ने कपास और मसालों की खेती को प्रोत्साहित किया

पीएम मोदी ने ये भी कहा कि, किसानों की आय बढ़ाने के लिए देवी अहिल्याबाई ने कपास और मसालों की खेती को प्रोत्साहित किया। आज हमें बार-बार किसानों को कहना पड़ता है कि, क्रॉप डायवर्सिफिकेशन बहुत जरूरी है। हम सिर्फ धान या गन्ने की खेती करके अटक नहीं सकते। उन्होंने आदिवासियों और घुमंतू टोलियों के लिए खाली पड़ी जमीन पर खेती की योजना बनाई।

31 May 2025, 1:50 PM IST

PM Modi Bhopal Visit Live: लोकमाता ने अपने राज्य को नई दिशा दी- पीएम

प्रधानमंत्री ने ये भी कहा कि ढाई-तीन सौ साल पहले जब देश गुलामी की जंजीरों में जकड़ा हुआ था, उस समय ऐसे महान कार्य कर जाना कि, आने वाली अनेक पीढ़ियां उसकी चर्चा करे, ये कहना तो आसान है, करना आसान नहीं था।

31 May 2025, 1:48 PM IST

PM Modi Bhopal Visit Live: देवी अहिल्याबाई का नाम सुनकर मन में श्रद्धा भाव उमड़ पड़ता है- पीएम मोदी

अपने संबोधन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा- लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर, ये नाम सुनकर ही मन में श्रद्धा का भाव उमड़ पड़ता है। उनके महान व्यक्तित्व के बारे में बोलने के लिए शब्द कम पड़ जाते हैं।

31 May 2025, 1:44 PM IST

PM Modi Bhopal Visit Live: पीएम मोदी ने कहा- ये प्रोजेक्ट विकास की गति को आगे बढ़ाएंगे

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सबसे पहले मातृशक्ति को प्रणाम किया। फिर उन्होंने कहा- आज का कार्यक्रम देवी अहिल्याबाई की सोच को आगे बढ़ाता है। आज इंदौर मेट्रो और सतना-दतिया एयरपोर्ट की शुरुआत हुई है। ये सभी प्रोजेक्ट मप्र में सुविधाएं बढ़ाएंगे, विकास को गति देंगे और रोजगार के नए अवसर बनाएंगे। इस पवित्र दिवस पर विकास के इन सारे कामों के लिए पूरे प्रदेश को बहुत-बहुत बधाई देता हूं।

31 May 2025, 1:27 PM IST

PM Modi Bhopal Visit Live: इंदौर मेट्रो का वर्चुअल उद्घाटन

PM Modi Bhopal Visit Live

इंदौर मेट्रो का वर्चुअल उद्घाटन (Photo Source- BJP Madhya Pradesh X Handle)

पुण्यश्लोका देवी अहिल्याबाई होल्कर जी की 300वीं जयंती पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजधानी भोपाल में आयोजित महासम्मेलन कार्यक्रम से मध्य प्रदेश को पहली मेट्रो ट्रेन की सौगात दी। पीएम ने इंदौर मेट्रो का वर्चुअल उद्घाटन किया।

31 May 2025, 1:20 PM IST

PM Modi Bhopal Visit Live: डॉ. जयमती कश्यप को राष्ट्रीय देवी अहिल्याबाई सम्मान

PM Modi Bhopal Visit Live

डॉ. जयमती कश्यप को पीएम मोदी ने दिया राष्ट्रीय देवी अहिल्याबाई सम्मान (Photo Source- BJP Madhya Pradesh X Handle)

देवी अहिल्याबाई होलकर जी की जयंती पर आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनजातीय महिला कलाकार डॉ. जयमती कश्यप को राष्ट्रीय देवी अहिल्याबाई सम्मान - 2024 पुरस्कार से सम्मानित किया।

यह भी पढ़ें- एमपी की महेश्वरी साड़ी पर क्या बोले पीएम मोदी ?

31 May 2025, 1:10 PM IST

PM Modi Bhopal Visit Live: सतना-दतिया हवाई अड्डों का वर्चुअल लोकार्पण

PM Modi Bhopal Visit Live

सतना-दतिया हवाई अड्डों का पीएम मोदी ने किया वर्चुअल लोकार्पण (Photo Source- BJP Madhya Pradesh X Handle)

लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज भोपाल से सतना और दतिया हवाई अड्डों का वर्चुअल लोकार्पण किया।

यह भी पढ़ें- PM Modi ने दतिया एयरपोर्ट का किया उद्घाटन, आज महिलाओं को लेकर उड़ेगी पहली फ्लाइट

31 May 2025, 1:05 PM IST

PM Modi Bhopal Visit Live: अटल ग्राम सेवा सदन का वर्चुअल अंतरण

PM Modi Bhopal Visit Live

अटल ग्राम सेवा सदन का पीएम मोदी ने किया वर्चुअल अंतरण (Photo Source- BJP Madhya Pradesh X Handle)

देवी अहिल्याबाई होलकर जी की जयंती पर आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 483 करोड़ रुपए की लागत के 1271 नए अटल ग्राम सेवा सदन (पंचायत भवन) की पहली किस्त का वर्चुअल माध्यम से अंतरण किया।

यह भी पढ़ें- PM Modi ने जारी की 483 करोड़ की पहली किस्त, 1271 अटल ग्राम भवनों की दी सौगात

31 May 2025, 12:49 PM IST

PM Modi Bhopal Visit Live: डाक टिकट और स्मारक सिक्के का विमोचन

PM Modi Bhopal Visit Live
डाक टिकट और स्मारक सिक्के का विमोचन (Photo Source- BJP Madhya Pradesh X Handle)

पुण्यश्लोका देवी अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जयंती पर आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्मारक डाक टिकट और स्मारक सिक्के का विमोचन किया।

31 May 2025, 12:40 PM IST

PM Modi Bhopal Visit Live: विभिन्न क्षेत्र की कामगार महिलाओं से पीएम की बातचीत

PM Modi Bhopal Visit Live
विभिन्न क्षेत्र की कामगार महिलाओं से पीएम ने की बातचीत (Photo Source- BJP Madhya Pradesh X Handle)

पुण्यश्लोका देवी अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जयंती पर जंबूरी मैदान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विभिन्न क्षेत्र की कामगार महिलाओं से बातचीत की।

31 May 2025, 12:33 PM IST

PM Modi Bhopal Visit Live: अहिल्याबाई होलकर के जीवन चरित्र पर आधारित प्रदर्शनी का अवलोकन

PM Modi Bhopal Live
अहिल्याबाई होलकर के जीवन चरित्र पर आधारित प्रदर्शनी का अवलोकन (Photo Source- BJP Madhya Pradesh X Handle)

लोकमाता देवी अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जयंती पर भोपाल के जंबूरी मैदान में आयोजित उनके जीवन चरित्र पर आधारित प्रदर्शनी का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अवलोकन किया।

31 May 2025, 12:21 PM IST

PM Modi Bhopal Visit Live: सिंदूरी रथ पर सवार होकर आए पीएम मोदी

PM Modi Bhopal Visit Live
सिंदूरी रथ पर सवार होकर आए पीएम मोदी (Photo Source- BJP madhya pradesh X handle)

लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जन्म जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित महिला सशक्तिकरण महासम्मेलन में शामिल होने सिंदूरी रथ पर सवार होकर आए। इस दौरान आयोजन में मौजूद लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला।

31 May 2025, 11:44 AM IST

PM Modi Bhopal Visit Live: जंबूरी मैदान पहुंचे पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हैलीकॉप्टर भोपाल के जंबूरी मैदान पहुंच गया है। कुछ ही देर में पीएम यहां देवी अहिल्याबाई महिला सशक्तिकरण महासम्मेलन में शामिल होकर प्रदेशभर से आई जनसभा को संबोधित करेंगे।

31 May 2025, 11:42 AM IST

PM Modi Bhopal Visit Live:  भोपाल पहुंचे पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का प्लेन स्टेट हैंगर पर लैंड होने के बाद हेलीकॉप्टर से भोपाल के जंबूरी मैदान रवाना हो गए हैं। जंबूरी में मैदान में वो लोकमाता देवी अहिल्याबाई महिला सशक्तिकरण महासम्मेलन को संबोधित करेंगे।

31 May 2025, 11:05 AM IST

PM Modi Bhopal Visit Live: 2 लाख महिलाओं के शामिल होने का अनुमान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भोपाल स्थित जंबूरी मैदान में आयोजित होने वाले देवी अहिल्याबाई महिला सशक्तिकरण महासम्मेलन को संबोधित करने वाले हैं। ये सम्मेलन ऑपरेशन सिंदूर के बाद महिलाओं से जुड़ा पहला बड़ा सार्वजनिक कार्यक्रम है। भारतीय जनता पार्टी द्वारा ये आयोजन लोकमाता अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जयंती के उपलक्ष्य में किया जा रहा है। आयोजन में दो लाख महिलाओं के शामिल होने का अनुमान है।