
लखनऊ. समाजवादी पार्टी मिशन 2019 की तैयारियों में जुट गई है। इसके लिये अखिलेश यादव अंदर-बाहर सभी कील-कांटा दुरुस्त करने में लगे हैं। शिवपाल यादव को पार्टी में अहम पद देकर वह जहां यादव परिवार की रार थामने चाहते हैं, वहीं बीजेपी के निपटने के लिये विपक्षी दलों के दिग्गज नेताओं से एक के बाद एक मीटिंग कर रहे हैं। सूत्रों की मानें तो समाजवादी पार्टी में अखिलेश यादव चाचा शिवपाल यादव को राष्ट्रीय महासचिव का पद देकर अंदरूनी लड़ाई पूरी तरह खत्म कर देना चाहते हैं। लेकिन फिलहाल शायद वह अभी अपने पत्ते नहीं खोलना चाहते हैं।
गुरुवार को अखिलेश यादव ने राजधानी लखनऊ में प्रेसवार्ता की। इस दौरान सपा में शिवपाल सिंह यादव को पार्टी का राष्ट्रीय महासचिव बनाये जाने के सवाल पर अखिलेश यादव ने गोलमोल जवाब दिया। उन्होंने कहा कि शिवपाल यादव पार्टी में हैं और वह पार्टी के ही काम में लगे हैं।
बीजेपी ने परिवारवाद को बढ़ावा दिया
अखिलेश यादव ने कहा कि बीजेपी वाले हमारी पार्टी को परिवारवादी पार्टी बताते हैं, जबकि भारतीय जनता पार्टी ने ही परिवारवाद को सबसे अधिक बढ़ावा दिया है। उन्होंने कहा कि देश में बीजेपी ही सबसे ज्यादा जातिवादी पार्टी है।
कन्नड़ सीख लें सीएम योगी, फिर होगी बात
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने योगी आदित्यनाथ सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि यूपी में कानून-व्यवस्था बद से बदतर होती जा रही है और मुख्यमंत्री कर्नाटक में कानून-व्यवस्था की बात कर रहे हैं। अखिलेश ने तंज कसते हुए कहा कि सीएम योगी कर्नाटक गये हैं, अगर वह वहां से कन्नड़ सीख आयें तो हम दोनों उसी भाषा में बात करेंगे। फिर किसी को पता भी नहीं चलेगा कि हम क्या बात कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें :राहुल गांधी को पीएम कैंडिडेट नहीं मानते अखिलेश यादव! दे दिया बड़ा बयान
Published on:
10 May 2018 05:18 pm
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
