25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

उत्तर प्रदेश में 14,684 पदों पर दो चरणों में होंगे चुनाव, जानिए क्या बोले राज्य निर्वाचन आयुक्त

Nagar Nikay Chunav uttar pradesh लखनऊ में 4 मई को पार्षद का मतदान, 13 को काउंटिंग, प्रदेश के 760 नगरीय निकाय में 14684 पदों पर होगा निर्वाचन।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Ritesh Singh

•

Updated: 9 Apr 2023, 8:26 PM IST

उत्तर प्रदेश में 14,684 पदों पर  दो चरणों में होंगे चुनाव, जानिए क्या बोले राज्य निर्वाचन आयुक्त

उत्तर प्रदेश में 14,684 पदों पर दो चरणों में होंगे चुनाव, जानिए क्या बोले राज्य निर्वाचन आयुक्त

राज्य निर्वाचन आयुक्त मनोज कुमार ने नगर निकाय चुनाव की तारीखों का ऐलान किया , साथ ही सभी को अधिसूचना भी जारी कर दी गई है। उन्होंने बतायाकि 17 महापौर, 1420 पार्षद के चुनाव EVM से होंगे चुनाव। उत्तर प्रदेश में बाकी पदों पर बैलट पेपर से होगा मतदान। संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस लगाने के निर्देश। 17 नगर निगम महापौर और 1420 पार्षदों के पदों पर ईवीएम से होगा निर्वाचन।

यह भी पढ़ें: लखनऊ में जगह जगह लगा कूड़े का ढेर, व्यवस्था हुई फेल

उत्तर प्रदेश में 14,684 पदों पर होगा चुनाव

राज्य निर्वाचन आयुक्त मनोज कुमार बतायाकि नगर पालिका परिषद के 199 अध्यक्ष तथा 5327 सदस्यों का मतपत्रों से निर्वाचन। नगर पंचायत के 544 अध्यक्ष तथा 7178 सदस्यों का निर्वाचन मतपत्रों से, प्रदेश के 760 नगरीय निकाय में 14684 पदों पर होगा निर्वाचन। लखनऊ में 4 मई को पार्षद का मतदान, 13 को काउंटिंग।

यह भी पढ़ें: घर में मचा कोहराम, डंपर से टकराकर दो ममेरे भाइयों की मौत

पहले चरण में इन जिलों में होगा चुनावः-4 मई 2023


आयुक्त मनोज कुमार ने कहाकि शामली, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, संभल, आगरा, फिरोजाबाद, मथुरा, मैनपुरी, झांसी, जालौन, ललितपुर, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, उन्नाव, हरदोई, लखनऊ, रायबरेली, सीतापुर, लखीमपुरखीरी, गोण्डा, बहराइच, बलरामपुर, श्रावस्ती, गोरखपुर देवरिया, महाराजगंज, कुशीनगर, गाजीपुर, वाराणसी, चंदौली और जौनपुर

यह भी पढ़ें: कोरोना अलर्ट : कोरोना की चाल हुई धीरी, लखनऊ में 26 पॉजिटिव, गौतमबुद्ध नगर में बढ़ी संख्या

दूसरा चरणः-11 मई 2023

कहाकि मेरठ, हापुड़, गौतमबुद्धनगर, गाजियाबाद, बागपत, बुलंदशहर, बदायूं, शाहजहांपुर, बरेली, पीलीभीत, हाथरस, कासगंज, एटा, अलीगढ़, कानपुर नगर, कानपुर देहात, फर्रुखाबाद, इटावा, कन्नौज औरैया, हमीरपुर, चित्रकूट, महोबा, बांदा, अयोध्या, सुलतानपुर, अंबेडकरनगर, बाराबंकी, अममेठी, बस्ती, संतकबीरनगर, सिद्धार्थनगर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, सोनभद्र, भदोही और मीरजापुर।