
जावेद हबीब ने दानिश आजाद अंसारी की हेयर कटिंग की
देश के जाने-माने हेयर स्टाइलिस्ट और हेयर ड्रेसर जावेद अमीनाबाद स्थित फ्रेंचाइजी सैलून की पहली वर्षगांठ पर लखनऊ पहुंचे। इस मौके पर यूपी के अल्पसंख्यक मंत्री दानिश आजाद भी मौजूद रहे।
बालों की देखभाल के बारे में जानकारी दी
जावेद हबीब ने मुख्य अतिथि के रूप में दानिश आज़ाद अंसारी, पूर्व आईएएस अनीस अंसारी सहित उपस्थितलोगों को बालों के बारे में जानकारी दी, साथ ही बताया कि वह अपने बालों की सुरक्षा किस प्रकार से करें।
जावेद हबीब बोले- नाई शब्द चुभता है
जावेद हबीब ने कहा कि नाई शब्द उनको बहुत चुभता है, क्योंकि नाई शब्द के नाम से कोई भी समाज में उनको या इस काम के करने वालों को अच्छी नजर से नहीं देखता है। हबीब चाहते हैं कि जो भी हमारे बीच इस प्रोफेशन में है। उनको अच्छी एजुकेशन मिले, जिससे नाई का काम करने वाले और सैलून चलाने वालो की समाज में इज्जत होगी। उन्होंने कहा कि हम तो आज भी अपने काम पर गर्व करते है।
उत्तर प्रदेश के अलावा 1 हजार सैलून
हम लोग समाज का एक अहम और बहुत जरुरी हिस्सा है। हबीब कहते है कि आज हमारी उत्तर प्रदेश के अलावा दूसरी जगहों पर, लगभग एक हज़ार सैलून चल रहे है। जिसमें लगभग बीस हज़ार लोग लगे हुए है, और रोज़गार पा रहे है।
Published on:
14 Mar 2023, 6:25 PM IST
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.