31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गृहमंत्री अमित शाह का यूपी दौरा, जनता को दिए कई अहम तोहफे

- लखनऊ में फोरेसिंक साइंस इंस्टीट्यूट का शिलान्यास - विंन्ध्य वासिनी कॉरिडोर और रोपवे जनता को समर्पित
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 1 Aug 2021, 5:35 PM IST

गृहमंत्री अमित शाह का यूपी दौरा, जनता को दिए कई अहम तोहफे

गृहमंत्री अमित शाह का यूपी दौरा, जनता को दिए कई अहम तोहफे

लखनऊ/मिर्जापुर . केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को अपने यूपी दौरे में प्रदेश की जनता को कई तोहफे दिए। राजधानी लखनऊ में 200 करोड़ रुपए की लागत का यूपी स्टेट फोरेंसिक साइंस इंस्टीट्यूट का शिलान्यास कर उसका भमिपूजन किया तो मिर्जापुर में विंध्य कारिडोर का शिलान्यास व रोप-वे का उद्घाटन कर विंध्य क्षेत्र को 144 करोड़ रुपए की परियोजना की सौगात दी। इसके साथ ही अमित शाह ने यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ की जमकर पीठ थपथपाई। और कहाकि, सीएम योगी प्रदेश के अब तक के सबसे कामयाब मुख्यमंत्री हैं।

कामर्शियल सिलेंडर के दाम करीब 75 रुपए बढ़े, मेहनतकश जनता फिर हुई परेशान : अखिलेश यादव

लखनऊ में यूपी स्टेट फोरेंसिक साइंस इंस्टीट्यूट का निर्माण :- राजधानी के सरोजनीनगर में 50 एकड़ भूमि में करीब 200 करोड़ खर्च कर यूपी स्टेट फोरेंसिक साइंस इंस्टीट्यूट का निर्माण किया जा रहा है। यह देश का सबसे आधुनिक फारेंसिक इंस्टीट्यूट होगा। इस इंस्टीट्यूट में प्रतिवर्ष करीब 500 छात्र शिक्षा ग्रहण करेंगे और अपना कैरियर बनाएंगे। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहाकि, वर्ष 2024 तक कई राज्यों में कई फॉरेंसिक साइंस कॉलेज खोले जाएंगे।

पीएम मोदी के बाद अमित शाह ने भी थपथपाई सीएम योगी की पीठ

मिर्जापुर इतिहास के पन्नों में दर्ज :- सावन के दूसरे रविवार में मिर्जापुर इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गया। गृहमंत्री अमित शाह व सीएम योगी आदित्यनाथ ने विंध्य कारिडोर का शिलान्यास व रोप-वे का उद्घाटन कर विंध्य क्षेत्र को 144 करोड़ रुपए के परियोजना की सौगात दी। इसके साथ ही विंध्य कारिडोर का आकार तय हो गया। वैसे पूरे कॉरिडोर की लागत लगभग 350 करोड़ रुपए आएगी। पूजन स्थल पर केंदीय राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल भी साथ रहीं।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का लखनऊ को तोहफा, यूपी स्टेट इंस्टीट्यूट आफ फोरेंसिक साइंसेज का किया शिलान्यास