पत्रिका न्यूज नेटवर्क
लखनऊ. 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव अम्बेडकर की 130वीं जयंती (Dr Bhimrao Ambedkar Jayanti) समाजवादी पार्टी धूमधाम से मनाएगी वहीं, सपा प्रमुख अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने देश-प्रदेश के दलितों से इस दिन Dalit Diwali मनाने का आह्वान किया गया है। गुरुवार को सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने हैशटैग दलित दीवाली से ट्वीट करते हुए लिखा, 'भाजपा के राजनीतिक अमावस्या के काल में वो संविधान खतरे में है, जिससे बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर ने स्वतंत्र भारत को नई रोशनी दी थी। इसलिए बाबासाहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती, 14 अप्रैल को Samajwadi Party उत्तर प्रदेश, देश व विदेश में 'दलित दीवाली' मनाने का आह्वान करती है। इससे पहले बुधवार को समाजवादी पार्टी ने अंबेडकर जयंती के अवसर पर होने वाले कार्यक्रम को लेककर सभी जिलों के पार्टी पदाधिकारियों को पत्र जारी किया है, जिसमें कार्यक्रम के बारे में निर्देश दिये गये हैं। साथ ही सभी से आयोजन के दौरान शारीरिक दूरी और शांति व्यवस्था भी बनाई रखने की बात कही गई है।