परिवार के अनुसार, यह विवाद काफी दिनों से चल रहा था। मृतक राम भरोसे घर के बाहर सब्जी की दुकान चलाता था और घटना की सुबह 7:00 बजे चाचा रामसेवक ने इस खौफनाक घटना को अंजाम दिया। हत्या के बाद, रामसेवक ने स्वयं पर चाकू से वार कर खुद को घायल कर लिया और तुरंत ठाकुरगंज थाने पहुंच गया।