लखनऊ के गोमतीनगर इलाके में रहने वाली एक छात्रा के साथ बेडरूम में मारपीट और गाली-गलौज की गई। आरोपी का नाम सीतापुर निवासी प्रबल प्रताप सिंह बताया जा रहा है। आरोपी ने पहले छात्रा से अभद्रता की। इसका विरोध करने पर उसकी पिटाई कर दी। इस घटना के बाद, छात्रा ने गोमतीनगर थाने में शिकायत दर्ज कराई है।