Vikas Nagar Sector 8 Marg Viral Video: लखनऊ के विकासनगर क्षेत्र में शुक्रवार को एक बड़ी दुर्घटना टल गई जब सीवर लाइन में लीकेज के कारण सड़क धंस गई। यह घटना कुर्सी रोड से लगे विकास नगर सेक्टर 8 मार्ग पर हुई। सीवर लाइन के रिसाव के कारण सड़क का एक बड़ा हिस्सा, लगभग 5 मीटर लंबा, 5 मीटर चौड़ा और 5 मीटर गहरा, धंस गया।