
लखनऊ में कैबिनेट की बैठक लेते सीएम योगी
योगी कैबिनेट की बैठक आज हुई। मीटिंग में बेसिक की पहली-दूसरी क्लास में, एनसीईआरटी पाठ्यक्रम होगा लागू ,खेल नीति 2023 के साथ 12 से अधिक प्रस्ताव कैबिनेट में होंगे पेश हुए।
महत्वपूर्ण बिंदु.......
चार निजी विश्वविद्यालयों के आशय पत्र निर्गत करने को मंजूरी
. वरुण अर्जुन विश्वविद्यालय, शाहजहांपुर
. टी एस मिश्रा विश्वविद्यालय, लखनऊ
. फारुख हुसैन विश्वविद्यालय आगरा
. विवेक राष्ट्रीय विश्वविद्यालय बिजनौर को कैबिनेट बैठक के माध्यम से आशय पत्र जारी करने की मंजूरी।
पर्यटन विकास- अयोध्या
.अयोध्या मे नेशनल हाइवे 27 से नया घाट (पुराना पुल तक) का मार्ग (धर्म पथ), चैनल ज़ीरो से 2 तक दो किलोमीटर के मार्ग के चौड़ी करण,विस्तारीकरण कार्य की वित्तीय स्वीकृति को मंजूरी/ खर्च लगभग 65 करोड़ रु होगा।
.पंचकोसी परिक्रमा मार्ग पर चैनल जीरो से 10.775 किलोमीटर तक ,लगभग 9.025 किमी लम्बे मार्ग को फोरलेन के रूप मे विस्तारी करण,चौड़ी करण के लिए 200 करोड़ के प्रस्ताव को मंजूरी।
.चौदह कोसी परिक्रमा मार्ग पर चैनल ज़ीरो से 25.393 किमी तक,कुल लम्बाई 23.943 किमी को फोरलेन मे विस्तारी करण के लिए 200 करोड़ रु. की मंजूरी।
यह भी पढ़ें: पुलिस अधिकारियों ने लगाए ठुमके, देखिए वीडियो
रायबरेली में रायबरेली - डलमऊ - फतेहपुर मार्ग ( स्टेट हाईवे 13 A ) पर 700 मीटर को फोर लेन मे परिवर्तित कर AIIMS को कनेक्ट करने हेतु प्रोजेक्ट को मंजूरी।
गृह विभाग - उत्तर प्रदेश गुंडा नियंत्रण अधिनियम 1970 की धारा 2A, और धारा 6A1मे आंशिक संशोधन को मंजूरी।
खाद्य और रसद विभाग -- राशन वितरण कार्यक्रम को और अत्याधुनिक करने के लिए इंटीग्रेटेड संस्थाओं के चयन करने के लिए निर्णय को मंजूरी।
खेल विभाग - उत्तर प्रदेश में नई खेल नीति- 2023 को कैबिनेट की स्वीकृति/कई राज्यों के नीतियों का अध्ययन करने के बाद नीति लाई गई।
खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स - 2022 को उत्तर प्रदेश में कराने का निर्णय, पूर्व में गठित कमेटियों को एक्टिवेट करने का निर्णय।
. अयोध्या मे 5 कोसी परिक्रमा मार्ग,14 कोसी परिक्रमा मार्ग, 84 कोसी परिक्रमा मार्ग, पर स्थित कुंडो और जायस (अमेठी) में बाबा गोरखनाथ की तपोस्थली के पर्यटन विकास परियोजनाओं के कार्यों के पीडब्ल्यूडी द्वारा रेट निर्धारण को मंजूरी।
.भारत सरकार के आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन (ABDM) को उत्तर प्रदेश में एडॉप्ट करने का निर्णय लिया गया।
खेल विभाग - ग्रामीण स्टेडियम,ओपन जिम निर्माण,संचालन,प्रबंधन अनुरक्षण के लिए नीति निर्माण की स्वीकृति।
15 वर्ष पुराने वाहनों को स्क्रैप करने हेतु टैक्सेज़, पेनल्टी मे 50% छूट देकर स्क्रैप करने के प्रोत्साहन और 20 वर्ष पुराने वाहनों को 75% छूट देते हुए एकमुश्त स्क्रैप योजना को मंजूरी
इंडस्ट्रियल कलस्टर्स बनाने के प्रस्ताव को मंजूरी
राज्य मे बाराबंकी,रायबरेली , मऊ की दशकों से निष्प्रयोज्य जमीनो (बाराबंकी लगभग 70 एकड़, रायबरेली 59 एकड़,मऊ 84 एकड़ से ज्यादा) को औद्योगिक उपयोग मे लिए जाने की मंजूरी, उपयोग मे लेने के लिए इन जमीनों की देन दारियों को निस्तारण कार्य को मंजूरी। मऊ,रायबरेली मे MSME इंडस्ट्रियल पार्क और बाराबंकी मे इन जमीनों को आईटी आईटीईएस पार्क के रूप मे विकसित किया जाएगा।
निकाय चुनाव संदर्भ में
ए.के. शर्मा ने कहा कि 27 दिसंबर को उच्च न्यायालय के आदेश के संदर्भ में 28 दिसंबर को पिछड़ा वर्ग आयोग का गठन किया गया था, कल उस आयोग ने रिपोर्ट मुख्यमंत्री के समक्ष प्रस्तुत कर दी है, इस संबंध मे सुप्रीमकोर्ट मे सुनवाई की तारीख 11 अप्रैल नियत है, इस रिपोर्ट को सुप्रीम कोर्ट मे हम उससे पहले ही प्रस्तुत कर देंगे। अगले एक दो दिन मे हम रिपोर्ट प्रस्तुत कर देंगे। ऐसा विश्वास है- ए.के. शर्मा,मंत्री
बेसिक शिक्षा विभाग---- शैक्षिक सत्र 2023 - 24 में कक्षा 1 और 2 के पाठ्य पुस्तकों को राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान परिषद नई दिल्ली माध्यम से क्रय किया जाना था। उनमे राष्ट्रीय स्तर के तथ्य होते है। छात्रों को अपने स्थानीय स्तर और परिवेश की प्राथमिक बेसिक जानकारी होनी अनिवार्य है, और यह राज्य का भी विषय है, अतः सभी पाठ्य पुस्तकों को राज्य सरकार खुद ही छपवाएगी ।
Updated on:
10 Mar 2023, 4:13 PM IST
Published on:
10 Mar 2023, 3:55 PM IST
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.