26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

योगी सरकार का अपराधियों पर अटैक, 3 दर्जन लोगों पर कार्रवाई के लिए पीडीए तैयार

योगी सरकार की नई नीति में सुरक्षित नहीं है कोई अपराधी, अतीक के शूटर अब्दुल कवी के सभी गैर सरकारी दस्तावेजों की हो रही तलाशी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Ritesh Singh

•

Updated: 10 Mar 2023, 1:52 PM IST

जांच एजेंसियों को मिला, सीबीआई का साथ

जांच एजेंसियों को मिला, सीबीआई का साथ

होली के बाद यूपी में माफिया और अपराधियों के खिलाफ योगी सरकार ने अटैक शुरू कर दिया है। राज्य की जांच एजेंसियों के बाद अब केंद्रीय जांच एजेंसी सीबीआई ने भी माफिया के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। अतीक अहमद के शूटर अब्दुल कवी की अपराध से अर्जित संपत्ति का लेखा-जोखा जुटाने सीबीआई की टीम कौशाम्बी पहुँची है।

यह भी पढ़ें: होली से पहले चाचा ने किया भतीजी से दुष्कर्म, पुलिस ने पहुंचाया जेल

अतीक के पुराने शूटर्स पर जांच एजेंसियों की नज़र

जाँच एजेंसियों को मिल रहे इनपुट्स में यह बात भी सामने आई है कि गुजरात की जेल में बंद माफिया अतीक अहमद कई वारदात में अपने पुराने भरोसेमंद शूटर्स की मदद लेता है। अतीक का ऐसा ही एक पुराना शूटर है अब्दुल कवी जो पिछले 14 साल से पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।

यह भी पढ़ें: माफिया डॉन अतीक अहमद 12 मार्च से 18 मार्च के बीच उत्तर प्रदेश में ,जानिए वजह

उमेश पाल हत्याकांड में भी उसके शामिल होने के संकेत मिले हैं। जिसके बाद कौशाम्बी जिले के जमालपुर भखंदा में कवी के तीन करोड़ की लागत के अवैध मकान को बुलडोजर ने जमीदोज कर दिया। अब्दुल कवी के करीबियों की अवैध तरीके से अर्जित की गई करोड़ों की सम्पत्ति का लेखा-जोखा जुटाने सीबीआई की 2 सदस्यीय जांच टीम कौशाम्बी जिले के मंझनपुर तहसील पहुँची।

यह भी पढ़ें: 15 साल के किशोर की निर्मम हत्या, निकाली दोनों आंखें, खेत में फेंका शव


3 घंटे चली सीबीआई की कार्रवाई

प्रयागराज में 18 साल पहले हुए पूर्व बसपा विधायक राजू पाल हत्याकांड के साथ उमेश पाल हत्याकांड के तार भी किसी न किसी रूप में जुड़े हैं। इन्ही संबंधो की पड़ताल करने सीबीआई की जांच टीम ने कौशाम्बी की मंझनपुर तहसील पहुंची।

यह भी पढ़ें: महिलाओं में इचिंग की समस्या, कैसे करें बचाव होगा

टीम में दिल्ली से आये 2 अफसरों ने तहसीलदार भूपाल सिंह से करीब ढाई घंटे बातचीत की । जानकारी के मुताबिक़ इसमें माफिया अतीक के शूटर रहे अब्दुल कवी के बारे में कई सवाल किये गए। शूटर अब्दुल कवी के खानदान की चल-अचल संपत्ति के राजस्व अभिलेख की जानकारी भी सीबीआई ने जुटाई है ।

यह भी पढ़ें: 85 साल की बुजुर्ग सुखदेई ने डीएम को बताई बेटों की करतूत, दर्ज हुई वरासत


इसके अलावा सीबीआई तहसील के अभिलेखागार भी गई जहां एसडीएम मंझनपुर से उसने जमालपुर भखंदा एवं रकसराई गांव के भू-अभिलेख के ब्लू प्रिंट हासिल किये । इसमें शूटर अब्दुल कवी के बाबा अब्दुल अजीज , पिता अब्दुल गनी , पत्नी कनीज फातिमा, भाई अब्दुल वली, उसकी पत्नी फैजिया बानो, भाई अब्दुल कदीर, उसकी पत्नी बुशरा, भाई अब्दुल मुगनी उसकी पत्नी शाहीन बानो के कागजात शामिल हैं।

यह भी पढ़ें: लखनऊ में लगती है पुरुषों की मंडी, हर एक की होती है कीमत, जानिए क्या है खास बात

अतीक गैंग पर आगे भी होगी कार्रवाई

होली के त्यौहार के समय थम गए बुलडोजर के पहिये अब फिर से अतीक और उसके गैंग के सदस्यों पर चलने को बेताब हैं। प्रयागराज विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष अरविंद चौहान के मुताबिक पीडीए ने अतीक अहमद गैंग से जुड़े तीन दर्जन से अधिक लोगों की जो सूची तैयार की है उनके खिलाफ कार्रवाई का सिलसिला फिर से शुरू होने जा रहा है।