कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए कहा कि हर गांव में जल जीवन मिशन योजना स्वीकृत है, लेकिन ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल नसीब नहीं हो रहा है। गर्मी में पेयजल की समस्या से ग्रामीण जूझ रहे हैं। जिस पर सरकार का कोई ध्यान नहीं है। जबकि, केंद्र सरकार की यह महत्वपूर्ण योजना में से एक है। विधायक की भूख हड़ताल को समर्थन करने पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ताओं में पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अमृत पटेल, सीता पटेल, जिला महामंत्री जयंत चौधरी, तन्मय पंडा, सुरेश भोई, शुरू पाणिग्राही, दीपांजलि बारीक, हेमा श्रीवास आदि उपस्थित थे।